Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

ब्राउन सुगर और हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

 न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

 दिनांक-12.04.2023 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। समय करीब 15ः00 बजे गुप्त सूचना मिली कि जयनगर थानान्तर्गत ग्राम बेतौन्हा में ब्राउन सुगर तथा अन्य प्रतिबंधित नशीली दवाईयों का कारोबार किया जा रहा है। पु0नि0-सह-थानाध्यक्ष जयनगर के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस अधीक्षक, मधुबनी को देते हुए विशेष चेकिंग अभियान के पुलिस पदाधिकारी पु0अ0नि0 विपिन कुमार सिंह को सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर, अंचलाधिकारी, जयनगर, SSB सहायक समादेष्टा बेतौन्हा, जयनगर एवं औषधि निरीक्षक, जयनगर को सूचित किया गया। 

पु0अ0नि0 विपिन कुमार सिंह, जयनगर थाना, अंचल अधिकारी जयनगर, SSB सहायक समादेष्टा, थाना तथा SSB के पदाधिकारी/सशस्त्र बल के साथ टीम बनाकर सूचनानुसार चिन्हित स्थान भारत-नेपाल बोर्डर स्थित रौशन कुमार एवं उमेश कुमार के घर पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में 01.रौशन कुमार 02.देवनारायण महतो 03.मनोज महतो, उमेश महतो को अपने अभिरक्षा में लेकर दोनों के घर का विधिवत तलाशी लिया गया। घर की तलाशी लेने पर ब्राउन सुगर, देशी कट्टा, गोली, विभिन्न प्रकार का प्रतिबंधित नशीली दवाई/ इन्जेक्शन, भारतीय मुद्रा, नेपाली मुद्रा, मोबाईल, वजन करने वाला मशीन, गुगलपे फत् स्केनर एवं नेपाली खुखरी आदि बरामद किया गया।

  इस संबंध में जयनगर थाना कांड सं0-152/23, दिनांक-12.04.2023, धारा-414 भा0द0वि0 एवं 8 /21/22 NDPS ACT, 25(1-बी)ए/26/35 ARMS ACT के अन्तर्गत दर्ज कर सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि उक्त ब्राउन सुगर पश्चिम बंगाल के उमर फारूख से खरीदते हैं, जिसे कुछ दिन पहले ही ब्राउन सुगर के साथ पकड़े जाने पर पंडौल थाना द्वारा जेल भेजा गया था।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम, पता एवं अपराधिक इतिहास:-

01. रौशन कुमार पिता-देव नारायण महतो, सा0-बेतौन्हा वार्ड नं0-08, थाना-जयनगर, जिला-मधुबनी। अपराधिक इतिहास-i.जयनगर थाना कांड सं0-68/17, दि0-20.03.17, धारा-25(1-बी)ए/26 ARMS ACT  ii.जयनगर थाना कांड सं0-45/20, दि0-06.02.20, धारा-341/323/379/504/506 भा0द0वि0 एवं 3(1)(r)(s)/3(2)(va) SC/ST ACT iii.जयनगर थाना कांड सं0-191/20, दिनांक-06.06.20, धारा-147/148/ 341/323/324/354(बी)/448/379/ 307/506 भा0द0वि0।

02. उमेश कुमार पिता-स्व0 युगेश्वर महतो, सा0-बेतौन्हा वार्ड नं0-08, थाना-जयनगर, जिला-मधुबनी।

अपराधिक इतिहास-प.जयनगर थाना कांड सं0-46/18, दिनांक-25.01.18, धारा-414/420/120(बी) भा0द0वि0 एवं 27(b)(ii)/26/28(a)/27(d), 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 27 NDPS ACT

03. मनोज महतो पिता-बासुदेव महतो, सा0-बेतौन्हा वार्ड नं0-08, थाना-जयनगर, जिला-मधुबनी। 

04. देव नारायण महतो पिता-स्व0 नथुनी महतो, सा0-बेतौन्हा वार्ड नं0-08, थाना-जयनगर, जिला-मधुबनी।



बरामद सामानों की विवरणी:-

01. ब्राउन सुगर - 237.32 ग्राम।

02. देशी कट्टा - 02

03. कारतुस - 03

04. भारतीय मुद्रा - 4187 रूपया।

05. नेपाली मुद्रा - 173870 रूपया।

06. प्रतिबंधित कैप्सुल/टेबलेट - 3350 पीस।

07. प्रतिबंधित सीरप - 845 बोतल।

08. प्रतिबंधित इन्जेक्शन - 420 पीस।

09. वजन करने वाला मशीन - 02 पीस।

10. गुगलपे फत् स्केनर - 01 पीस।

11. नेपाली खुखरी - 02 पीस।

12. विभिन्न कम्पनी का मोबाईल - 11 पीस।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।