Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 16 July 2023

माँ अन्नपूर्णा किचन कमिटी ने लगातार तीसरे वर्ष लगाया लंगर

 माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी लंगर लगाकर निःशुल्क खाना,दवा,जूस,पानी,चाय एवं खीर का हुआ वितरण



सावन माह के दूसरी सोमवारी को लेकर जयनगर बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के तत्वावधान में लंगर लगाया गया है। माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के संयोजक अमित राउत ने बताया कि कांवरियों के सेवा के लिए यह लंगर लगाया गया। लंगर में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के द्वारा निःशुल्क दवा,जूस, पानी,भोजन, चाय एवं खीर का वितरण किया गया। लंगर में समिति के सभी सदस्यों के अलावा सभी दाता बंधुओ का भरपूर सहयोग रहता है। सभी तन,धन एवं मन से माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के किसी भी सेवा भाव कार्यक्रम में लगे रहते हैं।

इस मौके पर संस्था के सदस्यों नें संयुक्त रूप से बताया कि आज निःशुल्क लंगर का दूसरा दिन है, और कल से आज खबर लिखे जाने तक हजारों कावरिया श्रद्धालुओं की सेवा की गई है, जो अनवरत जारी है।

वहीं, संस्था के संरक्षक मंडल नें संयुक्त रुप से सभी को सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोले शकर बहुत दयालु हैं। वे सच्चे मन से की गई हर कामना को पूर्ण करते हैं। हम सभी भगवान शकर से प्रार्थना करते हैं कि भारत सहित विश्व कल्याण हो।

बता दें कि ये लंगर विगत तीन वर्षो से संस्था के द्वारा जयनगर मे लगाया जाता रहा है।

किसी भी अवसर पर संस्था को सहयोग करने हेतु मो-9939040200 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर नगर

पंचायत के अध्यक्ष कैलाश पासवान,बबलु राउत,डॉ. सुनील कुमार राउत,प्रवीर महासेठ, उपेन्द्र नायक, अमित कुमार राउत, गणेश काँस्यकार, सियाराम महतो,संजय महतो,विकास चंद्रा, मनोज सिंह, ई. रोहन रंजन सिंह, लक्मण यादव, हरेराम चौधरी, संजय गुप्ता, गुड्डू साह, राहुल महतो, हर्षवर्धन, अरुण कुमार, नवीन साह, विवेक सूरी, मिथिलेश महतो, पप्पू पुर्वे, संतोष शर्मा, विकास कुमार, सुमित राउत मौजूद रहे।

वहीं, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच से कामीनी साह, मुस्कान शर्मा, सरिता कुमारी, सबिता देवी, रानी कुमारी, मुन्नी देवी एवं अन्य मौजूद थे।

इस मौके पर दाताओं के सहयोग से हजारों कावरियों की सेवा की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।