Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 21 अगस्त 2023

स्कूली छात्रों को SSB ने अपनी ड्यूटी, इतिहास और बाल मानव तस्करी के बारे में बताया

 स्कूली छात्रों को एसएसबी ने अभियान चला कर एसएसबी की ड्यूटी, इतिहास और बाल मानव तस्करी के बारे में लघु चलचित्र दिखाया और समझाया


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मधुबनी जिले में अवस्थित 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट चन्द्रशेखर,कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं वाहिनी के पर्यवेक्षण में सोमवार को 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नया स्थान के कार्यक्षेत्र में संतोष कुमार निमोरिया, उप कमांडेंट के नेतृत्व में “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत देश की हिफाजत देश की सुरक्षा की थीम पर उच्च माध्यमिक विद्यालय दुल्लीपट्टी की छात्र-छात्राओं को एसएसबी की ड्यूटी, इतिहास और बाल मानव तस्करी के बारे में लघु चलचित्र दिखाया और समझाया गया। 

कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार निमोरिया उप कमांडेंट के मार्गदर्शन पर सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) विद्यासागर ने छात्र-छात्राओं को सशस्त्र सीमा बल की ड्यूटी, इतिहास और बाल मानव तस्करी के बारे में संक्षिप्त रूप में बताया तथा प्रक्षेपक (प्रोजेक्टर) द्वारा छात्र-छात्राओं को दिखाया भी गया। वाहिनी के द्वारा सीमा क्षेत्र में किए जाने वाली मानव विकास कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा महिलाओं को बल में भर्ती होने से सम्बंधित जानकारी और भर्ती होने के लिए जागरूक किया। 



इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल तथा कॉलेज के छात्रों के मन में देश के प्रति देश प्रेम की भावना उत्पन्न करना है और मानव तस्करों से सावधान रहने के लिए जागरूक करना है।

इस कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) विद्यासागर, बीस अन्य बलकार्मिक, प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार प्रसाद, पांच सहायक शिक्षक, पांच सहायक शिक्षिका और सैकड़ों छात्र-छात्राएँ मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड