Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, 21 August 2023

पुजारी हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 पुजारी की हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता : डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी 


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के फेंट में आपसी विवाद में बीते दिनों तेज हथियार से हमला कर एक वृद्ध की हत्या कर दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी श्याम तिवारी पिता जोखन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को प्रेसवार्ता कर डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि लक्ष्मण तिवारी को आपसी विवाद में तेज हथियार से मारकर जख्मी कर दिया गया था। ईलाज के दौरान ले जाने के क्रम में वृद्ध की मृत्यु हो गयी थी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल किया और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस कांड के मुख्य आरोपी श्याम तिवारी पिता जोखन तिवारी को बाबूबरही से गिरफ्तार किया गया, साथ घटना में प्रयुक्त मोबाईल और स्कूटी को बरामद किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।