Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 9 सितंबर 2023

दोनों पक्ष बैठकर हल करेंगे कब्रिस्तान-श्मशान विवाद

 कब्रिस्तान और श्मशान विवाद थमने का नहीं ले रहा नाम : जल्द दोनों पक्ष एक बार फिर बैठ निकालेंगे समाधान 


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर बिरित में कब्रिस्तान और श्मशान विवाद पर एक फिर आपसी सहमति नहीं बनने के कारण मामला का निबटारा नही किया जा सका।

शुक्रवार को अंचलाधिकारी रामकुमार पासवान विवादित स्थल पर पहुंचकर विवाद को आपसी सहमति पर खत्म कराने का प्रयास किया।

लेकिन दोनों पक्ष की सहमति नहीं बन पाने के कारण विवाद को सुलझाने के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।


ज्ञात हो कि जिला अधिकारी के आदेशानुसार कब्रिस्तान का घेराबंदी किया जाना है, लेकिन विवाद को लेकर कार्य अधर में है। पूर्व में भी दो बार बैठक हो चुकी है। 

विवाद स्थल पर एसडीएम मनीषा और डीएसपी नेहा कुमारी खुद स्थल निरीक्षण कर चुकी हैं और आपसी सहमति बनाकर विवाद को खत्म करने की अपील कर चुकी हैं।


विदित हो कि स्थल पर जो भूमि है, उसमें एक तरफ कब्रिस्तान है और दूसरी तरफ श्मशान है। दोनों पक्ष के अपने अपने दावे हैं, जिसके कारण विवाद फंसा हुआ है।

सामाजिक सौहार्दपूर्ण विवाद समाप्त करने को लेकर गुरुवार 14 सितंबर को प्रखंड कार्यालय पर दोनों पक्ष की बैठक रखी गई है, जिसमें विवाद को खत्म करने की दिशा में अधिकारी पहल करते नजर आएंगे।


इस मौके पर सीआई बसंत झा, राजस्व कर्मचारी सूरज प्रसाद, अशोक कुमार, मुखिया राजेश साह, सरपंच बलराम झा, नीलांबर मिश्र, ललन सिंह, सुधीर कुमार मिश्र, फूल मिश्र, मो. मोदरिफ नदाफ, संजय झा, मो. यूनिस, मो. अलाउद्दीन, मो. कारी, विकास ठाकुर समेत दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।