Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 6 सितंबर 2023

एसपी ने किया पंडौल थाना का निरीक्षण

 न्यूज डेस्क : मधुबनी

 दिनांक-06.09.2023 को पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा पण्डौल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी रजिस्टर एवं पंजी के अलावा VCNB, चक्रा, भू-समाधान एवं NAFIS संचिका का अवलोकन किया गया। अवलोकन के क्रम में पाया गया कि इन सभी संचिका का संधारण सही तरीके से किया गया है । इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क संचिका का अवलोकन किया गया। अवलोकन


के क्रम में पाया गया कि महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी द्वारा माह अप्रैल-2023 से अबतक कुल-45    घरेलू मामला का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष, पण्डौल थाना को लंबित वारंट/कुर्की एवं काण्डों के निष्पादन हेतु निर्देशित किया। थाना निरीक्षण के अवसर सभी संचिका का संधारण एवं रख-रखाव में किया गया । सराहनीय कार्य के लिए पु0अ0नि0 शंकर शरण दास, थानाध्यक्ष, पण्डौल थाना, परि0पु0अ0नि0 

 माया कुमारी, महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी, परि0पु0अ0नि0 मो0 नदीम एवं परि0पु0अ0नि0 अभिजीत कुमार को पुरस्कृत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड