Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 25 सितंबर 2023

महिला कमिटी को हर बूथ तक ले जाना हमारा लक्ष्य : सरिता कुमारी

 प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ, लदनिया के द्वारा  एक दिवसीय बैठक का आयोजन सिधपकला पंचायत में राजद पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल राजद  महिला प्रकोष्ठ की नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी का सम्मान माला पहनाकर किया।  बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से विमला देवी को पंचायत अध्यक्ष और कंचन देवी को


उपाध्यक्ष बनाया गया। उन दोनों को मनोनयन प्रमाण पत्र प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी के द्वारा दिया गया।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी ने कहा कि महिला कमिटी को बूथ स्तर तक ले जाना होगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के संदेश को जन -जन तक पहुंचाना होगा। इसके लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में योग्य एवं दल के प्रति आस्था रखने वाली महिलाओं को पंचायत अध्यक्ष मनोनीत करने की योजना है। पंचायत अध्यक्ष की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह दल के प्रति समर्पित महिला को बूथ अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करें। बैठक सह सम्मान समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि दल को मजबूत करने हेतु राजद के सभी प्रकोष्ठ के साथी को कंधे से कंधा मिला कर काम करना होगा। निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व के द्वारा उचित सम्मान दिया जा रहा है और पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं के समस्याओं का निदान महिला संगठन मजबूती से करने के लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है।  बैठक में पूर्व उप प्रमुख मनोज कुमार यादव, चन्द्रवीर यादव, डॉ आनंद कुमार आर्या, मोहन ठाकुर, शिव कुमार साह, दीपनारायण यादव ,गोपाल कृष्ण यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।