Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 19 October 2023

साहरघाट डकैती कांड में 10 डकैत गिरफ्तार

 साहरघाट में हुई डकैती कांड का उद्भेदन : 10 डकैत गिरफ्तार


न्यूज़ डेस्क :मधुबनी




दिनांक-19.10.2023

साहरघाट थानान्तर्गत हुई डकैती कांड का उद्भेदन :


घटनाक्रमः-दिनांक-08/09.10.23 की रात्रि 12 बजे साहरघाट थानान्तर्गत के भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवस्थित राजकुमार गामी के घर पर 40-50 अपराधकर्मियों द्वारा गृहस्वामी के साथ मारपीट कर बमबारी करते हुए डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। डकैती का विरोध करने पर डकैतों द्वारा गृह स्वामी एवं उनके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। घटना के सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुॅची तभी डकैतों द्वारा घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस पर बम फेंक कर दो पुलिसकर्मी को घायल कर दिया गया था। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग किया गया, परंतु अंधेरे का फायदा उठाकर सभी अपराधकर्मी नेपाल भाग गये। 

         उपर्युक्त घटना के संदर्भ में साहरघाट थाना कांड सं0-135/23, दिनांक-09.10.23, धारा- 353/332/333/307/427 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा 3/4 विस्फोट पदार्थ अधिनियम एवं  साहरघाट थाना कांड सं0-136/23, दिनांक-10.10.23, धारा-395/397/398 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम दर्ज कर किया गया। पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर घटना का उद्भेदन करते हुये घटना में संलिप्त 10 अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी  की गई, जिसकी विवरणी निम्न प्रकार है-


 गिरफ्तार अपराधकर्मीं का नाम/पता एवं आपराधिक इतिहासः-


01. चन्द्र नारायण साह, पे0-स्व0 ज्ञानी साह सा0-कुशहर, थाना-तरियाणी, जिला-शिवहर।

    आपराधिक इतिहासः-पिपराढी(शिवहर) थाना कांड सं0-230/20, दिनांक-11.10.20, धारा-395/397  भा0द0वि0।

02. पप्पू कुमार, पे0-दिनेश साह सा0-गंगौर, थाना-हरलाखी, वर्तमान साहरघाट, जिला-मधुबनी।           

03. मनोज कुमार यादव, पे0-सुखदेव राय सा0-ओलीपुर, थाना-बेलसंड, जिला-सीतामढ़ी।               

04. राजीव कुमार सिंह, पे0-स्व0 रूप नारायण सिंह सा0-रूपौली, थाना-तरियाणी छपरा, जिला-शिवहर।             

05. अकबर अंसारी, पे0-स्व0 उलायत अंसारी सा0-गढ़वा, थाना-बेलसंड, जिला-सीतामढ़ी।

06. अरूण कुमार साह, पे0-इन्द्रदेव साह सा0-लालगढ़, थाना-श्यामपुर भटहा जिला-शिवहर।

07. मो0 मुमताज, पे0-तसलीम मंसूरी सा0-हरकरवा, थाना-पिपराही, जिला-शिवहर।

08. शैलेन्द्र राउत पे0-स्व0 बैजनाथ राउत सा0-लालगढ़ जोगिया, थाना-श्यामपुर भटहा, जिला -शिवहर।

09. राहुल साह, पे0-दिनेश साह सा0-जानकीनगर भवदीपुर, थाना-रीगा, जिला-सीतामढ़ी।

10. रौशन खलीफा पे0-छटहु खलीफा सा0-नौरंग शहरपुर, थाना-करजा, जिला-मुजफ्फरपुर।

 बरामद सामानों की विवरणी:-

01. चाँदी का सिक्का                       -04

02. चाँदी की हनुमानी चकती          -03

03. चाँदी की अंगूठी                        -06

04. विभिन्न कम्पनी का मोबाईल     -12

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।