Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

CBI ने बिहार पुलिस के SI और ASI को गिरफ्तार किया

 नई दिल्ली                                                 

 दिनाँक: 04.10.2023


*सीबीआई ने एक मामले की जारी जांच में बिहार पुलिस के  उप निरीक्षक एवं  सहायक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया*



सीबीआई ने कटेया पुलिस स्टेशन , जिला गोपालगंज (बिहार) से एक आरोपी के कथित रुप से फरार होने से संबंधित मामले की जारी जांच में बिहार पुलिस के  उप निरीक्षक एवं  सहायक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया।  उक्त उप निरीक्षक, संबंधित अवधि के दौरान तत्कालीन थानेदार एवं सहायक उप निरीक्षक, संबंधित मामले के जाँच अधिकारी थे।


सीबीआई ने वर्ष 2022 की सीआर जेसी संख्या 535  दिनांक 06.02.2023 (Cr. JC No. 535 of 2022) में  माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के अनुपालन में दिनाँक 02.03.2023 को मामला दर्ज किया एवं चौकीदार, जिसकी हिरासत से आरोपी कथित तौर पर दिनाँक 07.06.2021 को भाग गया, की शिकायत के आधार पर पूर्व में कटेया पुलिस स्टेशन , जिला गोपालगंज (बिहार) में दर्ज प्राथमिकी संख्या 190/2021 की जांच को अपने हाथों में लिया।


गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड