Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 3 नवंबर 2023

नेपाल-भारत महिला मैत्री समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल

 नेपाल के छात्रों के लिए नेपाल-भारत महिला मैत्री समाज ने बिहार के दो शैक्षिक संस्थाओं के साथ किया समझौता


काठमांडू : 03 नवम्बर 





नेपाल भारत महिला मैत्री समाज तथा गान्धी एजुकेशन ट्रस्ट कटिहार, बिहार, भारत  और बुद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, गया, बिहार, भारत के बीच एक समझदारी पत्र पर हस्ताक्षर हुआ है, जिसमें बिहार के इन दोनों प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थाओं में नेपाली छात्रों को  लागि छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा।  


इस समझौते के अनुसार गान्धी एजुकेशन ट्रस्ट, बिहार अन्तर्गत के शैक्षिक संस्थाओं में अध्ययन करने वाले नेपाली छात्रों को नेपाल भारत महिला मैत्री समाज के माध्यम से इस संस्था में २२ छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने पर सहमति बनी है। गान्धी एजुकेशन ट्रस्ट और नेपाल भारत महिला मैत्री समाज के बीच उक्त संस्था के अन्तर्गत रहे शैक्षिक संस्थाओं में नेपाल भारत महिला मैत्री समाज के तरफ से सिफारिश किए गए छात्रों को डिप्लोमा इन नर्सिङ कोर्स अध्ययन के लिए ११ छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति और बी.एससी इन नर्सिङ कोर्स के लिए ११ छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करने का समझौता हुआ है। 


इसी तरह नेपाल भारत महिला मैत्री समाज और बुद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी के बीच नेपाल भारत महिला मैत्री समाज की सिफारिश पर छात्रवृत्ति प्रदान करने संबंधी सम्झौते पर हस्ताक्षर किया गया। इस सम्झौते के अनुसार नेपाल भारत महिला मैत्री समाज से प्रस्तावित छात्रों को बुद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी के तरफ से डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग कोर्स अन्तर्गत ११ छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति और बैचलर इन टेक्नोलोजी (बी.टेक) कोर्स अन्तर्गत ११ छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा।  


ये सभी छात्रवृत्ति २०२४ के शैक्षिक कैलेंडर से शुरू होगा।

नेपाल भारत महिला मैत्री समाज के तरफ से निम्न आय वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा अध्ययन करने का सपना आर्थिक अभाव के कारण अधूरा ना हो जाए ; इसी उद्देश्य से भारत के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थाओं के तरफ से छात्रवृत्ति मिले इसके लिए संस्था ने पहल किया है। नेपाल भारत महिला मैत्री समाज के तरफ से भविष्य में भी अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थाओं के साथ छात्रवृत्ति लेने के लिए पहल करता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड