Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 17 January 2024

राजद का एकदिवसीय कार्यकर्त्ता संवाद सम्मेलन आयोजित

 राजद का एकदिवसीय कार्यकर्त्ता संवाद सम्मेलन आयोजित





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

17:01:2024




राष्ट्रीय जनता दल जिला इकाई मधुबनी का एक दिवसीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन मिल्लत टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज मधुबनी के सभागार में आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता एवं संचालन राजद जिला अध्यक्ष बीर बहादुर राय ने किया. जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, राज्यसभा सांसद डॉ.फैयाज अहमद, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, अतिथि वृषिण पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ.सुनील कुमार सिंह विधान परिषद सदस्य, भाई वीरेंद्र विधायक, शिवचंद्र राम पूर्व मंत्री बिहार सरकार, चितरंजन गगन प्रदेश प्रवक्ता राजद, मो. यूसुफ़ सलाउद्दीन विधायक, मनोज कुमार यादव  विधायक, श्रीमती मुकुंद सिंह राजद मुख्यालय प्रभारी द्वारा किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक सह संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य रामशीष यादव, रामलखन राम रमण, सीताराम यादव, उमाकांत यादव, रामवतार पासवान, श्री नारायण महतो, राम बहादुर यादव, फुलहसन अंसारी दरभंगा जिला अध्यक्ष उदय संकर यादव युवा नेता आसिफ अहमद उपस्थित थे। युवा राजद के जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार आलोक,  प्रदेश महासचिव अमरेंद्र कुमार चौरसिया, रवि रंजन राजा,धर्मेंद्र यादव, उमेश राम, कुंदन यादव के द्वारा आए अतिथियों को फुल के मालाओ से स्वागत किया गाय सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हमारे देश के गरीब, पिछड़ा, दलित, युवा, किसान एवं महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई है। पिछले दस वर्षों से केंद्र में चल रही भाजपा की जनविरोधी नीतियों वाली सरकार ने देश में भारी मंहगाई, बेराजगारी एवं अत्याचार बढ़ाया है। सुनियोजित तरीके से रेलवे, सेना, सुरक्षाबल एवं केंद्रीय संस्थानों में स्थाई नौकरी के प्रावधानों को खत्म किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वृषण पटेल ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हमारी पार्टी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में यह घोषणा किया था कि अगर हमारी पार्टी सरकार में आती है तो 10 लाख युवाओं को रोजगार दी जाएगी। अपने उस वादे के मुताबिक उन्होंने पिछले एक वर्षों में सबसे अधिक युवाओं को रोजगार देने का काम किया है।

सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जब-जब हमारी सेनाएं ठेके पर रही तब-तब हम युद्ध हारे हैं। देश की रक्षा के लिए सबसे जरूरी है सेना का स्थाई निर्माण। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज चीन पाकिस्तान को छोड़िए 6 लाख आबादी वाला देश मालदीप भी आंख दिखा रहा है। बिहार के एक विधानसभा की संख्या वाला देश भारत के प्रधानमंत्री को जोकर कह रहा है। मैं नहीं कह रहा है मैं तो उनको परिधान मंत्री का शब्द यूज करता हूं। भारत बड़े सुरक्षित हाथ में है। लेकिन 6 लाख आबादी वाला देश भी आंख दिखा रहा है, इसका कारण है कि हम अग्नीवीर जैसे ठेके पर सेना को बहाली कर रहे है। विधायक भाई बिरेंद्र  ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा देश को बुलडोजर से चलाने की कोशिश कर रहा है। यह देश बुलडोजर से नहीं, बल्कि बाबा भीम राव अम्बेडकर के बनाए संविधान से चलेगा। यूपी में बुलडोजर के नाम पर धडल्ले से कानून का मजाक बनाया जा रहा है। वह कहीं से उचित नहीं है। वर्तमान की केंद्र सरकार को हर चीज में बुलडोजर वाली नीति समझ आती है। कहा कि अधिकांश सरकारी संस्थानों के निजीकरण से काम करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ते जा रही है। वहीं, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सरसों तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थ के दाम आसमान छू रहे हैं और इससे आम लोग त्राहिमाम हैं।

 मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता रामकुमार यादव, अरुण कुमार चौधरी, संतोष यादव, सालेंद प्रसाद यादव, रामनारायण यादव, अमरेंद्र कुमार चौरसिया, कुमार आलोक, अजितनाथ यादव, इंद्रभूषण यादव, प्रदीप प्रभाकर, संजय कुमार यादव, जक्कि अहमद पम्मू, रेणु यादव, विभा कुमारी, अनिल लोहिया, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय,चंद्रशेखर झा सुमन, गंगा प्रसाद चौधरी, जहांगीर अली, देवनारायण यादव,चित्रभानू चौधरी, चंदेश्वर प्रसाद चौधरी, उमेश राम, देवनारायण यादव, अब्दुल हई, संभू प्रसाद यादव, धर्मेंद्र यादव, रामविलास साहू, मिश्रीलाल यादव, प्रो. धनवीर यादव, रविरंजन उर्फ राजा , गुलजार अहमद, धर्मेंद्र यादव, जय जयराम यादव, राजेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, रामवरण राम, गुलाबकांत यादव, अरुण यादव,  महेश प्रसाद मंडल, सचिन चौधरी, सचिन यादव, अमित यादव, अंजार अहमद, सुरेशचंद्र चौधरी, रामचंद्र यादव, अरुण कुशवाहा, महेंद्र राय, बिशुनदेव राम, रामबाबू यादव, चंद्रकिशोर मंडल,वीरेंद्र प्रसाद यादव, उमेश यादव, रामसागर पासवान, मो .असरफ , पप्पू यादव, मनोज शर्मा, जितेंद्र कुमार जीतू, संजीव कुमार यादव, सुमन यादव, शिवकुमार भंडारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।