Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024

फरबरी में बन रहा त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग : कई क्षेत्रों में उन्नति के अवसर बढ़ेंगे और छोटी-मोटी प्राकृतिक आपदाओं की भी संभावना : आचार्य राजनाथ

 रिपोर्ट : उदय कुमार झा

01:02:2024




फरवरी के महीने में चार ग्रह राशि परिर्वतन करने वाले हैं। इससे त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इससे कृषि, शेयर बाजार, रोजगार सहित कई क्षेत्रों में उन्नति के अवसर बढ़ेंगे तो मौसम में बदलाव के साथ कुछ स्थानों पर छोटी-मोटी प्राकृतिक आपदाएं भी हो सकती हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कई राशि वालों के लिए यह माह खास रहेगा।

8 फरवरी को मंगल कुंडली में धनु से मकर राशि में चले जाएंगे। 11 फरवरी को शुक्र धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 16 फरवरी को बुध ग्रह धनु राशि से मकर राशि में जाएंगे। साथ ही 13 फरवरी को सूर्य ग्रह मकर से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस महीने में मंगल, बुध, शुक्र व सूर्य के राशि परिर्वतन करने से प्रकृति पर असर पड़ने वाला है। वहीं जन सामान्य से लेकर बाजारों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने के कारण भवन, भूमि आदि से संबंधित कार्यों में तेजी से बढ़ोतरी होगी। वहीं भारत जैसे कृषि प्रधान देश में कृषि उत्पादन बढ़ने का भी योग बन रहा है। एक राशि में चतुर्ग्रही योग होने पर प्रकृति, मौसम में बदलाव, भूकंप आदि प्राकृतिक आपदाएं, झंझावात, अग्नि पीड़ा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय एवं नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए सकारात्मक परिस्थिति रहेगी।


छह राशि के जातकों के लिए फरवरी रहेगा खास

ज्योतिषाचार्य की मानें तो इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, तुला व धनु राशि के लिए यह महीना खास रहेगा। उन्हें कई उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में वृद्धि, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ ही, परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। इन राशि वालों की नेतृत्व क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। सौर्य मंडल में चार ग्रहों के राशि परिवर्तन से जो त्रिग्रही, चतुर्ग्रही एवं बुधादित्य योग बन रहे हैं, इससे जो व्यक्ति मानसिक रोग और शारीरिक कष्ट से परेशान हैं। उनकी परेशानियां दूर होंगी। उनमें नए उमंग एवं उत्साह का संचार होगा। इससे जीवन में कर्ई नए कार्य शुरू करेंगे।

राशि परिवर्तन से देश का बढ़ेगा पराक्रम ज्योतिर्वेद विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. राजनाथ झा ने बताया कि ग्रह के राशि परिवर्तन करने के कारण भारत का वैभव एवं पराक्रम बढ़ेगा। वहीं उद्योग व्यापार एवं न्यायिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त होगी। जब भी मंगल ग्रह मकर राशि में जाते हैं तो उच्च के हो जाते हैं। इससे युवाओं को नए रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही नए उमंग का भी संचार होगा। शनि ग्रह के कारण व्यापार, शेयर बाजार आदि में तेजी देखने को मिलेगा। नए व्यापारिक कार्यों और अनुबंध बनाने के लिए 13, 14, 15, 18, 19, 22 व 26 फरवरी का दिन श्रेष्ठ रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।