Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday 9 February 2024

राहुल गाँधी की सभा मे हज़ारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसी

 15 फरवरी को गया जिला से हज़ारों की संख्या में औरंगाबाद में आयोजित  होने वाले राहुल गांधी की सभा में शामिल होंगे कॉंग्रेसजन 




        

धीरज गुप्ता (गया) 



गया : कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 फरवरी को झारखंड के रास्ते बिहार के औरंगाबाद जिला के हरिहर गंज से प्रवेश कर औरंगाबाद के गांधी मैदान में विशाल सभा को संबोधित करेंगे।राहुल गांधी के औरंगाबाद के सभा में गया जिला से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु गया के कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम मे विस्तारित बैठक आयोजित किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा ने किया है।

इस   बैठक में उपस्थित गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के सभी नेता, कार्यकर्ता,  प्रखंड अध्यक्षों ने कहा कि  मगध के ऐतिहासिक धरती औरंगाबाद में देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, ईमानदार, जनप्रिय नेता आमजन की आवाज राहुल गांधी की सभा  हम गया के सभी कॉंग्रेस जनों में भारी उत्साह है,  सभी 24 प्रखंडों , 332 ग्राम पंचायतों से हज़ारों, हजार की संख्या मे छोटी,  बड़ी गाडिय़ां, ट्रेन से लोग 15 फरवरी को सुबह से ही औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे।इस बैठक में उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, ए आई सी सी सदस्य सह वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ शशि शेखर सिंह, टिकारी के पूर्व प्रत्याशी सुमंत कुमार, अखिल भारतीय कॉंग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद उमैर खान उर्फ टीका खान, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह,युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा,धर्मेंद्र कुमार,जगरूप यादव विपिन बिहारी सिन्हा, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, इंटक के श्रवण पासवान, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, रामाश्रय सिंह,शिव कुमार चौरसिया, गिरेंद्र कुमार, मोहम्मद नवाब अली, नवनीत सिंह,श्रावण पासवान,भुवन राम,धर्मेंद्र निराला,विपिन कुमार,कुंदन सिंह,मोहम्मद खैरउद्दीन , राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, शशि कांत सिन्हा, नारायण कुमार सिंह, जीशान अहमद, रंजीत सिंह,मोहम्मद कमर खान,पंकज पासवान, मो ताज्जूद्दीन,प्रखंड अध्यक्षों में केदार प्रसाद,धीरज वर्मा, शंभू बाबू,दूधेश्वर यादव,जय प्रकाश यादव,ललन दस,बालमुकुंद पांडे,नाथुन पासवान,शिवनाथ प्रसाद,राजेंद्र सिंह,मोहम्मद शाहिद इमाम, रामजी मांझी,शंभू शरण सिंह, रामजी मांझी, सतीश सिंह, जय प्रकाश यादव, शिवशंकर प्रसाद,शांति देवी,आदि ने कहा कि हम कॉंग्रेस जनों के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी विगत 10 वर्षो से मोदी सरकार के विफलताओं एवं नाकामियों को सम्पूर्ण भारत में उजागर करने का काम कर रहे हैं।भारत जोड़ों न्याय यात्रा,  न्याय का हक मिलने तक के नारों को बुलंद करते हुए पांच न्याय को संघर्ष कर अमलीजामा पहुंचाना है। जिसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय को पूरा करना है।नेताओं ने कहा कि देश के बेरोजगार युवाओं के साथ मिलकर कॉंग्रेस पार्टी विगत कई वर्षो से संघर्ष कर रही है।सभी को उचित भागीदारी,  किसानो को उनके उपज का दुगना मूल्य दिलाने,  महिलाओ को सम्मान एवं  उचित भागीदारी सुनिश्चित कराने,  श्रमिकों को उचित मजदूरी हेतु कॉंग्रेस पार्टी का राहुल गांधी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में आंदोलन जारी रहेगा।

  नेताओं ने कहा कि गया जिला के कॉंग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता  आज से ही घर- घर,  जन- जन में भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तह त राहुल गांधी की 15 फरवरी के आयोजित सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को चलने हेतु जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।