Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

पद्मश्री शांति देवी और शिवन पासवान को भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित

 भाजपा नेताओं ने पद्मश्री शांति देवी एवं शिवन पासवान को किया सम्मानित




रिपोर्ट : सुमित कुमार राउत



कला के क्षेत्र में मधुबनी पेंटिंग की कलाकार मधुबनी नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या-4 लहेरियागंज निवासी शांति देवी और शिवन पासवान को संयुक्त रूप से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किये जाने के पश्चात आज उनके पैतृक आवास पर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ के नेतृत्व में साथ मे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खुशबू कुमारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष महेन्द्र पासवान, भाजपा नगर उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद बद्री राय, नगर महामंत्री अशोक राम, रौशन मिश्रा, अशोक पासवान एवं अन्य भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सम्मानित किया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोटिशः अभिनंदन किया।

विदित हो कि भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अपने जमाने की मशहूर अदाकारा वैजयंती माला को पद्म विभूषण तो वहीं फेमस बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण अवार्ड दिया जाएगा। वहीं खेल की बात करें तो फेमस टेनिस खिलाड़ी रोहित बोपन्ना को पद्म श्री दिया जाएगा। भारत की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं झारखंड के जशपुर जिले के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जगेश्वर यादव को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।