Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 3 मार्च 2024

लालू परिवार और राजद खो चुका लोगों का विश्वास : फ्लॉप रही रैली : सुमन कुमार महासेठ

 लालू परिवार और राजद खो चुका है लोगों का विश्वास : फ्लॉप रही रैली : सुमन कुमार महासेठ 





साभार : सुमित कुमार राउत

मधुबनी




मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के पंडौल बाजार, रहिका प्रखंड के समौल गाँव एवं मधुबनी शहर के विभिन्न वार्डों में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान पूर्व विधान परिषद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार महासेठ के नेतृत्व में चलाया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र राउत, पूर्व भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राज, सूडी़ युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रह्लाद पूर्वे, अमरनाथ प्रधान, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अजय प्रसाद, विकास कुमार, वार्ड पार्षद बद्री राय, प्रकाश पूर्वे, सुनील पूर्वे, पवन कारक, विनय पंडित सहित कई लोग शामिल थे।

इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने बताया कि लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत आज मधुबनी के विभिन्न वार्डों में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क चलाया गया है। आगामी चुनाव में भाजपा सरकार 400 के पार रहेगी, यह विश्वास लोग दिखा रहे हैं। वहीं, पटना के गाँधी मैदान में होने वाले राजद की रैली के बारे में कहा कि यह रैली पूरी तरह फ्लॉप रही है। लालू परिवार परिवारवाद की वजह से और राजद इनसभी के कारण लोगों में अपना विश्वास खो चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।