Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 19 March 2024

क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विश्व कल्याण के लिए यज्ञ आयोजित

 क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विश्व कल्याण के लिए नौ दिवसीय यज्ञ का आयोजन


* कर्मेश्वर् मानव सेवा संस्थान जयनगर के संस्थापक पंडित चंदेश्वर बाबा ने कहा धर्म प्रचार मेरा पहली प्राथमिकता




साभार : सुमित कुमार राउत

नेपाल




भारत के पड़ोसी मित्र देश नेपाल के धनुषा जिला स्थित क्षीरेश्वर नगरपालिका के दुर्गा टोल में अवस्थित क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में कर्मेश्वर् मानव सेवा संस्थान जयनगर के द्वारा विश्व कल्याण हेतु 9 दिवसीय महायज्ञ कराई जा रही है। यज्ञ का संचालन संस्था के संस्थापक पंडित चंदेश्वर बाबा एवम् जयनाथ बाबा के देखरेख में संपन्न कराई जा रही है, जहां भारत नेपाल के हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं ।

 जानकारी देते हुए संस्था के प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बाबा के आदेश पर हर वर्ष लोक जन कल्याण के लिए यज्ञ कराई जा रही है, जिसका पूरा खर्च संस्था उठाती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ 13 मार्च से चलकर 23 मार्च को विधिवत पूजा अर्चना कर महाभंडारे के साथ संपन्न किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर अखंड सीताराम नाम धुन चल रही है। मिथिला के सुप्रसिद्ध 84 कोस परिक्रमा की एक डोली यहां भी रुकती है, जिसमें हजारों की तादाद में संतों और श्रद्धालुओं का आना होता है, जिनके भोजन और रहने का पूरा प्रबंध किया गया है। यहां अखंड रूप से हवन पूजन भी अंतिम तिथि तक की जायेगी।

विदित हो कि यज्ञस्थल प्राचीन काल से ही रामायण से जुड़ी कई रहस्य को समेटे हुए है। इस बारे में मंदिर के क्षीरेश्वर नाथ धर्म संस्था कार्य समिति के अध्यक्ष मदन घिमिरे और स्थानीय अशोक ठाकुर ने बताया कि माता सीता स्वयं यहां आकर महादेव और भगवान विष्णु का पूजन करती थी, जहां विशाल शिवलिंग स्थापित है। यहां माता पार्वती, गणेश मंदिर, श्री बूढा नीलकंठ नारायण मंदिर और हनुमान मंदिर समेत कई देवी-देवताओं का मंदिर है। उन्होंने बताया कि क्षीरेश्वर सती का क्षीर पतन यहीं हुआ था। साथ ही भगवान विष्णु के द्वारा महादेव का शिवलिंग स्थापित किया गया है। खैर इतनी पुरानी धार्मिक स्थल होने के बावजूद भी सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। यदि इसका समुचित विकास हो जाता है, तो धार्मिक दृष्टिकोण से यह स्थल एक अलग ख्याति प्राप्त कर पाएगी।

इस मौके पर हेमंत पंडित, श्याम यादव, उपेंद्र महतो, राकेश राउत, वीरेंद्र साह, कमलेश कुमार और अशोक कीर्तन मंडली के सभी सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।