Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

संतोषी महोत्सव पर निकली कलश यात्रा

 संतोषी महोत्सव पर निकली कलश यात्रा





साभार : सुमित कुमार राउत

लदनियां




मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र की सिधपकला पंचायत के हरही गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चार दिवसीय संतोषी पूजनोत्सव कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को प्रारंभ किया गया। पूर्व मुखिया गणेश यादव के नेतृत्व में 500 से अधिक महिला एवं कुमारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में शामिल महिला व कुमारी कन्याओं ने पवित्र धौड़ी नदी में जल भरकर संतोषी माता मंदिर पहुंच कर वैदिक मंत्रों द्वारा पूजन कर कलश की स्थापना की। इसके बाद पूजा समिति के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

संतोषी पूजा समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया गणेश यादव, पैक्स अध्यक्ष देव कुमार यादव,राज लाल यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष यहां संतोषी पूजनोत्सव काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें समस्त ग्रामवासी भाग लेते हैं। आपसी सहयोग, भाईचारा, गंगा-जमुनी तहजीब को काफी सादगी से निभाते हुए कार्यक्रम में अपनी भागीदारी पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं। कारण गांव में काफी उल्लास का वातावरण बना रहता है। चार दिवसीय पूजा में प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों एवं नेपाल से भी लोग आनंदित होने आते हैं ।

उक्त अवसर पर राम प्रसाद यादव,राज लाल यादव, राम प्रताप यादव, सरपंच लाल बिहारी यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य गोदावरी देवी सहित कई अन्य लोगों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की  गई  है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।