Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 16 मार्च 2024

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

 500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन






साभार : सुमित कुमार राउत

जयनगर




मधुबनी जिला के जयनगर प्रखंड में नेहरू युवा केन्द्र मधुबनी के द्वारा फिटनेस दौड़ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मिथुन कुमार कामत एवं प्रथम संस्था के समन्वयक राजीव रंजन द्वारा 500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें दुल्लीपट्टी एवं बरही पंचायत के 25 किशोरियोंने भाग लिया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मिथुन कुमार कामत द्वारा किशोरी सदस्यों को मार्शल आर्ट, फिटनेस, खेल आदि के लिए बताया, साथ ही महिला बाल विकास निगम, यूनिसेफ के तत्वावधान में उड़ान परियोजना के प्रथम संस्था के समन्वयक राजीव रंजन ने, एनसीसी, स्काउट गाइड, खेल में मिलने वाली सभी अवसरों के बारे में बताया। दौड़ प्रतियोगिता में, प्रथम स्थान पर सावन कुमारी, द्वितीय स्थान पर राखी कुमारी और तृतीय स्थान पर मनीषा कुमारी रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड