Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 7 अप्रैल 2024

SSB के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा से गाँजा किया जब्त

 *सशस्त्र सीमा बल के जवानो ने भारत नेपाल  सीमा पर  गांजे को  किया जब्त* 




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

07:04:2024




48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए की जा रही लगातार कार्यवाही में दिनांक 07/04 /2024 को 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी डिगियाटोल  के जिम्मेवारी के इलाके में  सशस्त्र सीमा बल के जवानों को लगातार एक ओर सफलता मिली है, इलाके में लगातार हो रही  गांजे एवं अन्य सामान की तस्करी  के क्रम को रोकने के लिए  गुप्त सूचना के आधार पर  समवाय प्रभारी पिपरौन निरीक्षक सुनील दत्त के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक अनंता कुमार बौरा की अगुवाई में अन्य जवानों के साथ  विशेष नाका ड्यूटी के दौरान अचानक  की गई कार्यवाही में भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 286/17 से लगभग 50 मीटर  भारतीय क्षेत्र  में 21 किलोग्राम गांजा को बरामद कर जब्त किया गया  है। तस्कर सर के ऊपर गांजे को लादकर नेपाल से भारत ला रहा था, SSB के जवानों द्वारा उसकी चेकिंग करने हेतु रुकने को बोला गया तो तस्कर  गांजे को छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गया।

    जब्त की गई गांजा(21 किलोग्राम)  को अग्रिम कार्यवाही  हेतु हरलाखी  थाने के सुपुर्द कर दिया गया है । भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा । 

         श्री गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं  वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया  जा सके । आगामी चुनाव के मद्देनजर जो भी तत्व या सामग्री मतदाता को गलत तरीके से प्रभावित करने में मददगार होगी, उन सभी पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साथ देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह प्रत्येक प्रयास किया जा रहा है l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।