Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday 7 April 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जल जन घोषणा पत्र जारी

 लोक सभा चुनाव-2024 के लिए जल जन घोषणा पत्र






न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

07:04:2024




दरभंगा : तालाब बचाओ अभियान और भारत-नेपाल कमला मैत्री मंच, दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक आयोजन मैथिली साहित्य परिषद् के प्रांगन में प्रो. विद्या नाथ झा की अध्यक्षता की गयी | इस बैठक में में पंद्रह बिन्दुओं का एक जल जन घोषणा पत्र - 2024 तैयार किया गया | इस घोषण पत्र के आधार बिंदु निम्नलिखित विषय हैं:


पहला, संविधान की धरा 51-जी के अनुसार सभी नदियों, झीलों, जंगलों व वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित हो | दूसरा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पालन जल सुरक्षा अधिनियम द्वारा ही संभव है | इसीलिए जल सुरक्षा अधिनियम बनाने को प्राथमिकता दी जाय | तीसरा, नदी की भू-सांस्कृतिक विविधता की सम्मान हो और नदियों को जीवित इकाई की कानूनी दर्जा मिले | चौथा, जिस तरह गंगा रिवर बेसिन मैनेजमेंट के लिए “कॉन्सोर्टियम ऑफ़ 7 इंडियन इंस्टिट्यूटस ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IITs)” का गठन किया गया, उसी तरह से कमला बलान, कोसी और बागमती, गंडक, बूढी गंडक आदि के बाँध परियोजनाओं का सोशल और तकनिकी ऑडिट के लिए भी एक “कॉन्सोर्टियम” का गठन किया जाय | पांचवा, राज्य के सभी राजस्व गाँवों के सार्वजानिक जलाशयों का विवरण/डाटा तैयार हो जिसे प्रखंड, जिला और राज्य के जल-पोर्टल पर लोड किया जाय | साथ ही, राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर ‘जल शिकायत’ की त्वरित  सुनवाई और समाधान हेतु इमेल आई.डी, व्हाट्सएप नम्बर और मोबाइल नम्बर हो |


बैठक में निर्णय लिया गया कि दरभंगा स्थित विभिन्न राजनितिक दलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी से मिलकर अनुरोध की जाय की वे अपने-अपने दल के कार्यकर्त्ता और उम्मीदवार से जल जन घोषणा के विषय पर और जल संकट के सवाल पर चुनावी सभा में जनता को संबोधन करें ताकि यह एक राजनीतिक मुद्दा बन सके |  


उमेश रॉय और अजित कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 9 अप्रैल को पटना में सभी राजनितिक दलों के पदाधिकारियों से मिलकर इस जल जन घोषणा पत्र को अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए अनुरोध करेंगे | साथ ही अपने जन संवाद और चुनावी सभा में जल संकट को दूर करने के लिए अपने कार्यक्रम के बारे चुनावी सभा को संबोधित करें | 


प्रो विद्या नाथ झा, प्रो प्रेम मोहन मिश्र, प्रो शारदा नन्द चौधरी , डॉ अवनींद्र कुमार झा, डॉ आर. बी. खेतान, डॉ अशोक कुमार सिंह, कमलेश झा एवं इंदिरा कुमारी ने दरभंगा और मिथिला के लोगों से विशेष अनुरोध किये कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोक सभा उम्मीदवार से तालाब और नदी की सुरक्षा एवं जल संकट के समाधान के विषय पर सवाल करें, उनके योजना के बारे में जाणारी लें | 


मो. तसीम नवाब ने मोईन पोखर, कन्हैया लाल महतो ने अभंडा पोखर,  मनोज कुमार साह ने गामी पोखर, जय शंकर प्रसाद गुप्ता ने राय जी पोखर के अतिक्रम और पर्शास्निक कारवाई के बारे में जानकारी दी | बैठक में सभी लोगों ने एकमत से  जिला पदाधिकारी श्री राजीव रौशन के सार्वजानिक जमीन के जमाबंदी रद्द करने एवं दोषी सरकारी पदाधिकारी व कर्मचारी पर सख्त कारवाई के आदेश का स्वागत करते हर आभार प्रकट किये | बैठक की समाप्ति नारायण जी चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ |

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।