Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 20 जून 2024

महिला विकास मंच नेपाल में करने जा रही संगठन विस्तार

 भारत के बाद अब नेपाल में भी महिलाओं के हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़ेगी महिला विकास मंच, संगठन विस्तार 







न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

20:06:2024


राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी सहित कोर कमेटी के कई सदस्य नेपाल रवाना : संगठन विस्तार का कार्य जारी 



भारत में महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा के विरुद्ध प्रखर एवं मुखर आवाज और महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत अग्रणी संस्था महिला विकास मंच ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दरअसल,संस्था की कोर कमेटी ने भारत के बाद अब नेपाल में भी संगठन विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में महिला विकास मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी काठमांडू, नेपाल के लिए रवाना हुई। नेपाल में महिलाओं के हक में आवाज उठाने एवं उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला विकास मंच अब नेपाल में भी संगठन विस्तार करने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही नेपाल के कई हिस्सों में महिला विकास मंच अपने मजबूत टीम का गठन करेगी और साथ ही नेपाल में भी महिलाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी।


गौरतलब है कि, भारत- नेपाल के बीच बेटी- रोटी एवं सांस्कृतिक आदान- प्रदान का संबंध है और ऐसे में यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महिला विकास मंच के बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं मधुबनी जिलाध्यक्ष दीपशिखा सिंह  मीडिया से बातचीत में बोली कि कई बार भारत में घटित किसी मामले का तार नेपाल से जुड़ा होता था और ऐसे में संगठन को नेपाल में भी अपने प्रतिनिधि की आवश्यकता थी। साथ ही भारत- नेपाल के बीच बेटी- रोटी का संबंध होने के कारण मधुबनी  , जयनगर एवं अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी संख्या में भारतीय लोगों एवं नेपाल के लोगों के बीच विवाह संबंध और पारिवारिक संबंध है। तो इन तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है और अब जल्द ही नेपाल में भी महिला विकास मंच एक मजबूत टीम तैयार कर महिलाओं के हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़ेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड