Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 2 जुलाई 2024

राजद महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणु यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

 मधुबनी ज़िला राजद महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेणु यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित






न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

02:07:2024




राजद जिला कार्यालय मधुबनी के प्रांगण में राजद महिला प्रकोष्ठ मधुबनी की जिलाध्यक्ष रेणु यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सर्वसहमति से बेनीपट्टी प्रखंड का कार्यकारी अध्यक्ष गुड़िया देवी (सरपंच परौल पंचायत) को बनाया गया है। बैठक में 5 जुलाई को राजद के स्थापना दिवस, लोकसभा चुनाव पर समीक्षा, संगठन विस्तार एवं मजबूती, पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों को पार्टी से निष्कासित करने के लिए प्रदेश को प्रस्ताव भेजने पर चर्चा सहित मधुबनी के सभी प्रखंडों में पार्टी संगठन को पंचायत से गांव और गांव से बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए विशेष रूप से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सह जिला पार्षद रेणु यादव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल महागठबंधन के 17 महीने के कार्यकाल में मजबूती से किया गया था। लेकिन जब से भाजपा जदयू की सरकार बना है। तब से महिलाओं के हक हुकूक और अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। जब तक हम पंचायत और बूथ स्तर पर महिलाओं को संगठन में दायित्व सौंपेंगे, तो निश्चय ही आने वाले समय में हम गांव  से लेकर शहर तक हर परिवार तक पहुंचने में सफल होंगे। इससे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार, जो गरीब शोषित और वंचितों को विकास की मुख्यधारा से दरकिनार करना चाहती है। बैठक में महिला प्रदेश सचिव विभा कुमारी गायत्री यादव , जिला उपाध्यक्ष दाई जी देवी, जिला सचिव रूबी यादव, प्रखंड अध्यक्ष निर्मला कुमारी, रेखा कुमारी, बबिता कुमारी, सेरुल खातून, जयमाला पांडे, हीरा कुमारी, इंद्रा कुमारी,  रुचि कुमारी, नुशरत खातून, रंजू देवी, फरहद जबी, रामसती देवी, काजल यादव, मुन्नी चौधरी, आरहुला कुमारी, बबिता कुमारी, अनीता देवी, उषा यादव, सगुफ्ता परवीन, अमृता देवी सरपंच सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड