Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 5 जुलाई 2024

एसएसबी द्वारा इंटर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

 सशस्त्र सीमा बल के द्वारा इंटर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन





जयनगर 



मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा के प्रांगण में इंटर बटालीयन खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिला एवं  पुरुषों की प्रतिभा के प्रदर्शन को दर्शाना है।48वीं वाहिनी में आयोजित इस कार्यक्रम में 20वीं, 48वीं, 51वीं एवं 71वीं वाहिनी के  महिला एवं पुरुषों के जवानो ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने भरपूर जोश का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता मे महिलाओं ने भी अपने जोश की हुंकार भरी और यह दिखाया की महिलाए भी पुरुषों से किसी क्षेत्र में कम नही है और इस प्रतियोगिता में अछा प्रदर्शन करने बाले खिलाड़ियों का सैक्टर लेवल टीम के लिए चयन किया गया। इस प्रतियोगिता की अंतिम एवं निर्णायक मैच में 48वीं वाहिनी के पुरुषों  एवं महिला की टीम ने मैच जीत कर 48वीं वाहिनी की झोली में डाल दिया।

इस बाबत विवेक ओझा (कार्यवाहक कमांडेंट) 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर ड्यूटि करने के साथ-साथ हमारे जवान प्रतिदिन एक घंटा खेल के लिए समय देते है, जिससे जवानों का खेल के प्रति लगाव तो बढता ही है और साथ में एक दूसरे को समझने एवं अपने शरीर को भी तंदुरुस्त रखने का भी अवसर मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।