Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 14 अगस्त 2024

नथुनी साह की प्रतिमा का हुआ अनावरण : लोगों ने किया नमन

 जयनगर के शहीद चौक पर बलिदानी नथुनी साह की प्रतिमा का हुआ अनावरण : लोगों ने किया नमन



साभार : सुमित कुमार राउत

जयनगर 




113 अगस्त 2024 को भारत छोड़ो आंदोलन 1942 के शहीद नथुनी साह के शहादत दिवस पर सोशल वर्क एण्ड दुल्लीपट्टी मधुबनी एवं मुखिया महासंघ मधुबनी के द्वारा शहीद स्मारक, शहीद चौक, जयनगर पर प्रतिमा अनावरण और स्मारक का जिर्णोद्धार कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता विरेन्द्र यादव और मंच संचालन मनीष कुमार और भूषण सिंह संयुक्त रहे। स्वतंत्रता सेनानी चंन्द्रदेव सिंह की पत्नी ईश्वरी देवी, अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयनगर विप्लव कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी जयनगर राजीव रंजन सिंह, मुखिया महासंघ मधुबनी के जिलाध्यक्ष रुपम कुमारी, जनसुराज अभियान समिति के संयोजक विरेन्द्र यादव,थानाध्यक्ष अंकुर कुमार, मनीष झा, भाकपा-माले नेता भूषण सिंह, अधिवक्ता विरेन्द्र झा नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश पासवान ने प्रतिमा अनावरण किया।

इस मौके पर क‌ई मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष सुरेश यादव, नगर पंचायत पार्षद, शिक्षक, अधिवक्ता, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर के अध्यक्षता में तीस सदस्यों के निगरानी समिति का गठन हुआ है।

शहीद स्मारक के निगरानी समिति में छः सदस्य प्रशासनिक अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत और थानाध्यक्ष शामिल हैं। प्रखण्ड प्रमुख, नगर पंचायत मुख्य पार्षद, मुखिया दुल्लीपट्टी पंचायत और उप मुख्य पार्षद, नगर पंचायत जयनगर को पदेन सदस्य को रखा गया है। नामित सदस्यों में विरेन्द्र यादव, मनीष कुमार, भूषण सिंह, कैलाश पासवान,रुपम कुमारी, वीरेंद्र झा, अनुरुद्ध ठाकुर,अशोक पासवान,विमल मस्करा, गिरधारी सराफ,पवन कुमार यादव,शंभु गुप्ता,राम चन्द्र पासवान, दुर्गा नंद दुर्गेश, ईश्वर दयाल,दिनेश गुप्ता ,मो जाबिर हुसैन, दिनेश जागिर, सुरेंद्र प्रसाद, पशुपति गुप्ता  शामिल हैं। लोगों में खुशी की लहर थी कि 70 वर्षों  की मांग पूरी होने से लोग प्रसन्न नजर आये।

इस मौके पर जयनगर प्रखण्ड के स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के उपस्थित सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। जयनगर अनुमंडल के पदमा पंचायत के मुखिया सुजित पासवान ,बेल्ही प० के रामदास हजरा, नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद माला देवी, अनुरुद्ध ठाकुर,दिनेश गुप्ता, विरेन्द्र झा, दुल्लीपट्टी पंचायत के मुखिया रुपम कुमारी, पूर्व मुखिया चंन्द्रमोहन सिंह और रोहित यादव, नगर पंचायत पार्षद मोहन राय सहित सौकड़ों गणमान्य जनप्रतिनिधि और हजारों लोगों के शामिल होने से यातायात में परेशानी को पुलिस बल ने सुचारू रूप से नियंत्रित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोटरसाइकिल रैली से जयनगर बजार में शहीद नथुनी साह अमर रहे के नारों के साथ शुरू हूआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।