Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 14 अगस्त 2024

हर घर तिरंगा थीम पर 48 BN SSB ने निकाली जागरूकता रैली

 घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा थीम पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने निकाली जागरूकता रैली




सुमित कुमार राउत : जयनगर


 


मधुबनी जिले मे भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने "घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा" थीम के तहत आज एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।


रैली का शुभारंभ सुबह 06बजे 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर से किया गया, जोकि जयनगर रेलवे स्टेशन से होते हुये शहीद चौक से गुजरती हुई वापिस 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैंप में पूर्ण हुई। इसमें सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ स्थानीय नागरिक, स्कूल के बच्चे और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। रैली के दौरान तिरंगे की महत्ता, उसकी शान और उसे सही तरीके से फहराने की जानकारी दी गई। साथ ही, लोगों को देशभक्ति के गीतों और नारों के माध्यम से जागरूक किया गया।

गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट ने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि हर भारतीय अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रकट करे। यह रैली उसी भावना को जागृत करने का एक प्रयास है।"

रैली का समापन 08बजे पर हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इस अवसर पर 48वीं वाहिनी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी देशभक्ति को प्रकट करें और इस अभियान को सफल बनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।