Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 25 सितंबर 2024

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ नटवरलाल मनोज झा का सम्बन्ध जाँच का विषय : इन्द्रजीत

 भाजपा के कद्दावर नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ नटवरलाल मनोज झा का सम्बन्ध जाँच का विषय : इंद्रजीत




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

25:09:2024




राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी के जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय ने मधुबनी जिला के बाबूबरही प्रखंड के सर्रा गांव निवासी सबसे बड़े नटवरलाल अपहरण, सहित विभिन्न मामलों के आरोपी मनोज झा का भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये जांच का विषय बन रहा है कि पुलिस के मुताबिक मनोज एक राष्ट्रीय स्तर का ठग है जिसके खिलाफ कई राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। एसपी सुशील कुमार ने खुद प्रेस को बताया है कि मनोज झा पर बाबूबरही थाने में ललित राम नाम के व्यक्ति का अपहरण करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का मामला दर्ज था। साथ ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई सिम कार्ड हासिल करता था और उनके जरिए लोगों के साथ ठगी करना, पुलिस ने इस मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज की है। इतना ही नहीं मनोज के खिलाफ अलग-अलग राज्यों के थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें से आधा दर्जन मामले तो सिर्फ बाबूबरही थाने में ही दर्ज हैं। मनोज के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर 17, समराला लुधियाना, अंबाला थाना, शिवाजी नगर गुरुग्राम, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना, नगर थाना दरभंगा, लहरियासराय थाना दरभंगा तथा नगर थाना मधुबनी सहित अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। यह अब जांच का विषय बन रहा है कि मनोज झा और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच क्या संबंध है। बिना राजनीतिक संरक्षण के मनोज झा जैसे लोग इतनी घटना के बाद भी बचा कैसे रहा है और इनको बचाने वाले लोग कौन हैं । यह बात फोटो आने के बाद साफ हो चुकी है कि भाजपा का नींव ही भ्रष्टाचार और अराजक तत्वों के संरक्षण से बचा हुआ है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।