Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 23 सितंबर 2024

कृषि समन्वयक बलराम कुमार के निर्देशन में बेबी कॉर्न मक्का की खेती शुरू

 कृषि समन्वयक बलराम कुमार के निर्देशन में बेबी कॉर्न मक्का की खेती शुरू 





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

23:09:2024



कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल की किसानों के प्रति दूरदर्शी सोच के कारण,जिला कृषि पदाधिकारी अररिया के पहल पर  सोमवार को रानीगंज प्रखंड के मझुवा पश्चिम पंचायत के इंद्रपुर गांव में किसान राम इकबाल  पासवान के खेत में बेबी कार्न मक्का कृषि समन्वयक बलराम कुमार की देख  रेख में लगवाया गया। कृषि समन्वयक बलराम कुमार ने बताया कि मक्का की चार किस्मों में यह एक किस्म बेबी कार्न है जो 55से 60दिन में हो जाता है जिसे किसान बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। रोपाई के 15दिन बाद निकाई गुराई एवं 25वे दिन मिट्टी पलटने और अनुशंशित उर्वरक का प्रयोग करने का समय है। धनशिषी निकलने पर किसानों को इस समय प्रत्येक दिन अपने खेत पर जाना होगा और बाली 3से 4इंच होने पर उसकी तुरई करनी है, जिससे किसानों को सही दाम मिलेगा। बलराम कुमार ने बताया कि आगे रबी में कलस्टर के रूप में बेबी कार्न मक्का किसानों से लगवाया जायेगा।  बड़ी बात कि इसे सालो भर लगा सकते हैं । मौके पर कृषि समन्वयक बलराम कुमार ,वार्ड सदस्य राजेश पासवान ,किसान राम इकबाल पासवान ,प्रमिला देवी, मधुसूदन, रंभू पासवान इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड