Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

रामगढ़ की जनता भतीजावाद करनेवाली पार्टियों के मुँह पर 23 नवम्बर को तमाचा मारेगी : सुशील सिंह कुशवाहा

 *रामगढ़ से जन सुराज के उम्मीदवार सुशील सिंह कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की मौजूदगी में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया*


*जन सुराज पार्टी के रामगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा ने नामांकन के बाद मुंडेश्वरी गेट से अनुमंडल कार्यालय तक हजारों समर्थकों के साथ किया पदयात्रा*


*23 नवंबर को रामगढ़ की जनता भतीजावाद करने वाली पार्टियों के मुंह पर तमाचा मारेगी : सुशील सिंह कुशवाहा*





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

25:10:2024



कैमूर : जन सुराज पार्टी के रामगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा ने नामांकन दाखिल करने के बाद मुंडेश्वरी गेट से अनुमंडल कार्यालय तक पदयात्रा कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ जन सुराज पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व IPS आर. के मिश्रा भी मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान उनके साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर जन सुराज का समर्थन किया। पूरे शहर को जन सुराज के नारों से इन्होनें गुंजायमान करते हुए जन सुराज को एक ठोस संगठन के रूप में जनता के सामने दर्शाया। हर जगह लोगों के बीच जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों को एक नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। खासकर युवाओं और महिलाओं में जन सुराज पार्टी और उसके प्रत्याशी के प्रति एक नई उत्साह और उम्मीद है। जनता आरजेडी और जदयू दोनों ही पार्टियों से ऊब चुकी हैं और जन सुराज को सही विकल्प के रूप में स्वीकार करना चाहती है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाई-भतीजावाद और जातिवाद को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। 


सुशील सिंह कुशवाहा ने पदयात्रा कर जन सभा को संबोधित किया। 


सुशील सिंह कुशवाहा ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि रामगढ़ की जनता भाई-भतीजावाद से तंग आ चुकी है। एक ही परिवार के लोग रामगढ़ से विधायक और सांसद बन रहे हैं। लेकिन जब रामगढ़ के विकास की बात आती है तो यह परिवार रामगढ़ को ही भूल जाता है। रामगढ़ से जन सुराज पार्टी का संकल्प बेहतर शिक्षा देना और पलायन रोकना है, मेरी प्राथमिकता भी बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। मैं जमीनी कार्यकर्ता हूं और हमेशा जनता के बीच रहा हूं, इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाली 23 नवंबर को रामगढ़ की जनता भाई भतीजावाद करने वाली पार्टियों के मुंह पर तमाचा मारेगी और रामगढ़ से जन सुराज को विजयी बनाएगी।


रामगढ़ में सुशील सिंह कुशवाहा की पदयात्रा में शामिल कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने रामगढ़ में जन सुराज के उम्मीदवारों पर अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि जो लोग भी जन सुराज के उम्मीदवार चुने गए हैं वो जमीन से जुड़े हुए, स्वच्छ छवि के नेता और नेत्री हैं। हमें ज्ञात है कि हम जनता का पूरा विश्वास जीतने में कामयाब होंगे और दावा ठोंकते हुए कहा कि चारों सीटों को जीतने का जज्बा रखते हैं। उन्होनें पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारी लड़ाई किसी से नहीं है, हमें विश्वास है की जनता हमारे साथ है। 


साथ ही आर. के. मिश्रा ने भी अपने विचारों को रखते हुए कहा कि मैं रामगढ़ को भली भांति जानता हूँ क्योंकि  35 वर्ष पूर्व मैं इस जिले का पहला एस.पी रहा हूँ। मैं यह समझता हूँ कि जो जन सुराज ने अपना प्रत्याशी चुना है वो कर्मठ है, गरीबों को सुनने वाला है और सभी वर्गों के लोगों का ख्याल रखते है और जो 35 वर्षों से राजनीतिक जमींदारी चलती आ रही है उसका अब अंत होना चाहिए। हमारा राजनीतिक लक्ष्य यह है की परिवारवाद का खात्मा हो और एक गरीब का बेटा इस बार विधायक बनकर विधानसभा में जाएँ और कैमूर और रामगढ़ की समस्याओं का समाधान करे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।