Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 21 अक्टूबर 2024

48 एसएसबी बटालियन द्वारा मनाया गया पुलिस शहीद स्मृति दिवस

 48 एसएसबी बटालियन द्वारा मनाया गया पुलिस शहीद स्मृति दिवस





सुमित कुमार राउत

जयनगर :21:10:2024






मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण में वाहिनी मुख्यालय जयनगर एवं अधीनस्थ सीमा चौकियों में पुलिस शहीद स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कमांडेंट के द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि 21 अक्टूबर 1959 में भारत चीन सीमा की रक्षा करते हुए केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के दस बहादुर जवानों ने हॉट स्प्रिंग लद्दाख में शहादत दी थी। उनकी तथा राष्ट्र सेवा में पुलिस बलों के शहीद हुए जवानो की याद में पुलिस शहीद स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। हमारे बहादुर जवानों ने देश की अखण्डता और सुरक्षा के लिए अपने बहुमूल्य प्राणों की आहुति दी है। उनकी शहादत को राष्ट्र सदा याद रखेगा। जवान देश सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहता है। जब भी जरूरत होती है, वह अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटता है। ऐसे शहीद जवानों के बलिदान एवं सेवा को नमन किया और उनके परिवार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट के द्वारा गत वर्ष 01/09/2023 से 31/08/2024 के बीच शहीद हुए सशस्त्र सीमा बल के दो शहीदों के नाम पढ़ कर याद किया गया। अंत में इस मौके पर शहीदों की याद में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया और वाहिनी  परिसर जयनगर में बने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।