Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 1 नवंबर 2024

नगर निगम क्षेत्र मधुबनी में चला राजद का सदस्यता अभियान

 नगर निगम क्षेत्र मधुबनी में राजद का सदस्यता अभियान 





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

01:11:2024



राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम मधुबनी के सदस्यता अभियान का आयोजन नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव की अध्यक्षता में राजद जिला कार्यालय कीर्तन भवन रोड मधुबनी में किया गया। मुख्य अतिथि जिला राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव एवं पूर्व मंत्री सह नगर विधायक समीर कुमार महासेठ के उपस्थित में किया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक समीर कुमार महासेठ ने सूबे की नीतीश सरकार के नीतियों पर विरोध जताते हुए सदस्यता अभियान चलाकर समाज के कमजोर तबके के लोगों को राजद पार्टी से जोड़ने एवं तेजस्वी यादव का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया । राजद के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। आम कार्यकर्ता ही पार्टी को बढाता है, सजाता है और मजबूत बनाता है। इसलिए अब तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करते हुए इसबार बिहार में राजद की सरकार बनानी है। पूर्व विधायक ने पंचायत से लेकर गांव और मोहल्ले तक अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में जिला महासचिव पवन कुमार यादव, बुद्ध प्रकाश,सचिन कुमार यादव, श्रवण कापड़ी, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, चरित्र सदा, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार चौधरी, विजय चौधरी,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।