Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 2 नवंबर 2024

भगवान चित्रगुप्त पूजा की तैयारी जोरों पर

 भगवान चित्रगुप्त पूजा की तैयारी जोरों पर 




सिटी रिपोर्टर : मधुबनी

02:11:2024



 मधुबनी शहर के विभिन्न इलाकों सहित महिला कॉलेज रोड से सटे राधा हरि कीर्तन भवन में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा का आयोजन किया जाएगा, 

जिसमें कायस्थ समाज  एवं अन्य समुदाय के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेंगे। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना का महत्व और उनके प्रति सम्मान को दर्शाने के लिए भक्तों का विशेष जमावड़ा देखने को मिलेगा।


भगवान चित्रगुप्त, जिन्हें लेखा-जोखा रखने और न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है, कायस्थ समाज के आराध्य माने जाते हैं। 

मान्यता है कि वह जन्म और मृत्यु के बीच हर व्यक्ति के कर्मों का हिसाब रखते हैं।

 इस धार्मिक आयोजन में कायस्थ परिवारों ने भगवान की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करेंगे । 

पूजा के दौरान मंत्रोच्चार, हवन और आरती का आयोजन होगा , जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड