Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 11 दिसंबर 2024

यमुना सहित चार नदियों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बैठक आयोजित

 यमुना सहित चार नदियों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बैठक आयोजित 









रिपोर्ट : उदय कुमार झा

11:12:2024






आँचल फाउंडेशन काफी समय से मां यमुना नदी की निर्मलता और स्वच्छता के लिए कार्य कर रहा है। इस कार्य में दिल्ली वज़ीराबाद पुराना  पुल के नीचे यमुना घाट पर श्री संजय गिरी महाराज का सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है। पर्यावरणविदों के सुझाव पर  गुरूजी की अध्यक्षता में यमुना मुक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।


   योगी अमन शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए फोटो के माध्यम से यमुना नदी सहित चार प्रमुख नदियों के बढ़ते प्रदूषण के विषय में विस्तार से बताया।  यमुना मुक्ति संवाद कार्यक्रम में आँचल फाउंडेशन की महामंत्री एवं समाजसेविका प्रवीण इट्टन ने आगन्तुक पर्यावरणविदों का स्वागत करते हुए उन्हें अवगत कराया कि दिल्ली के किनारे 22 किमी में फैली यमुना में 122 नालों का गन्दा पानी डाला जा रहा है। कार्यक्रम में बाबा हरिहर दास के नेतृत्व में यमुना बचाओ आंदोलन के 40 संत महात्मा भी शामिल हुए।  उन्होंने कहा कि हमारे देश के संत धैर्यवान होते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाया जाए।  यदि सरकार ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो संतों के जनाक्रोश से सुनामी आ जाएगी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। आँचल फाउंडेशन की महामंत्री प्रवीण इत्तन लगातार पाँच वर्षों से यमुना की सफाई में खुद लगी रहती हैं । उन्हें इस तरह का काम करते देख कई पुरुष और महिलाएँ भी उनके साथ आगे बढ़ रही ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड