Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025

मधुबनी में बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज होगा जितवारपुर : समीर कुमार महासेठ

 मधुबनी में बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज होगा जितवारपुर : पूर्व मंत्री सह विधायक समीर कुमार महासेठ






सुमित कुमार राउत की रिपोर्ट 

मधुबनी : 11:04:2025



बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं  विधायक समीर कुमार महासेठ ने बताया कि जिले के जितवारपुर गाँव को बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज का सपना साकार होने वाला है। अब क्राफ्ट विलेज का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। इसके लिए प्रथम चरण में दस करोड रुपये निर्धारित किए गए हैं। क्राफ्ट विलेज के लिए शिल्प का विकास, बाजार, आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी, म्यूजियम, गेस्ट हाउस, शिशु पार्क, स्वास्थ्य केंद्र, सेमिनार हाल, प्रदर्शनी भवन, सड़क, नाला सहित अन्य विकास कार्यों को शामिल किया गया है। जिले में मधुबनी पेटिंग, कलाकारों की संख्या करीब 52 हजार है, जिसमें मधुबनी पेंटिंग के नौ पद्मश्री कलाकार, करीब 20 नेशनल तथा 300 से अधिक राज्य पुरस्कार प्राप्त कलाकार हैं। इसमें कलाकारों की सर्वाधिक संख्या जितवारपुर की है। दुनियाभर में सालाना करीब 100 करोड़ का कारोबार करने वाला मधुबनी पेंटिंग्स और इसके कलाकारों के विकास के लिए जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाने की पहल पांच साल से होती रही है। हाल में भी यह मसला विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उद्योग मंत्री से सवाल उठाया था। उन्होंने बताया कि मधुबनी पेंटिंग्स कलाकारों के गांव के रूप में विश्व प्रसिद्ध जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाए जाने से दुनिया भर के कलाप्रेमी यहां पहुंचेंगे, जिससे पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन सेवा के क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिलेगा। कलाकारों की पेंटिंग्स की बिक्री बढ़ेगी। दुनिया भर पेंटिंग्स की डिमांड बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार अमृतराज, बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक सिन्हा और सोहन कुमार झा ने जितवारपुर पहुंचकर जायजा लिया।

इस दौरान इन्होंने मधुबनी पेंटिंग्स कलाकारों से मुलाकात कर जितवारपुर के साथ-साथ मधुबनी पेंटिंग्स की खूबियों से अवगत हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।