Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

रानीगंज में सरसों के कृषकों को द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 रानीगंज में सरसों के कृषकों को द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 







न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

02:12:2025




रानीगंज (अररिया)प्रखंड अंतर्गत मझुआ पूर्व पंचायत के बेलदारा गांव में कृषि विभाग अररिया के सौजन्य एवं वैल्यू चैन पार्टनर एकता रानी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं तकनीकी सहयोग कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के सहयोग से क्लस्टर में  सरसों प्रत्यक्षण की खेती करने वाले किसानों को आज दो दिवसीय प्रशिक्षण के रूप में आज प्रथम दिन का प्रशिक्षण दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी, अररिया द्वारा किसानों को जैविक सरसों उत्पादन करने एवं सरसों  की खेती पर राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले सहयोग की चर्चा की गई।


वहीँ कृषि सिंचाई अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानी डॉक्टर संजय कुमार द्वारा सरसों की खेती  में खेत की तैयारी ,सिंचाई आदि के बारे में बताया गया। सिंचाई अनुसंधान के वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार द्विवेदी द्वारा सरसों की खेती में खाद ,कीट व्याधि के लगने एवं उसके उपचार के बारे में बताया गया। जिला से आई परामर्शी रजनी कुमारी द्वारा बीज उपचार कर खेतों में ही बीज को लगाने हेतु जागरूक किया गया। वहीं मुखिया विनोद मेहता द्वारा इस तरह के  प्रशिक्षण की सराहना की गई जिसमें पदाधिकारी वैज्ञानिक और किसान एक साथ बैठकर विमर्श करता हो। नोडल  कृषि समन्वयक बलराम कुमार द्वारा मंच का संचालन किया गया। बलराम कुमार ने बताया कि किसान गेहूं मक्का के अलावा तेलहनी फसल लगा कर अपनी मिट्टी और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं । कृषि विभाग शत प्रतिशत अनुदान पर सरसों का बीज मुहैया कराई है। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी अररिया गौरव प्रताप सिंह,प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर संजय कुमार ,डॉक्टर मनोज कुमार द्विवेदी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी (जैविक) अररिया,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रानीगंज ,जिला परामर्शी रजनी कुमारी मुखिया विनोद मेहता ,किसान सलाहकार राकेश कुमार ,एकता रानी फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के हेड सौरव कुमार ,ओंकार कुमार, किसान भारती देवी,अनीता देवी,संगीता देवी ताला मुर्मू, उमेश मेहता सहित सैकड़ों किसान उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड