मैथिली अकादमी को जीवन्त बनाने हेतु मैथिल समाज रहिका द्वारा धरना-प्रदर्शन
न्यूज़ डेस्क
मधुबनी : 31:12:2025
मैथिल समाज रहिका के तत्वावधान में 6 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना सह प्रदर्शन मैथिली प्रेमी अभयानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए साहित्यकार उदयचंद्र झा विनोद ने कहा कि मिथिला की गौरवशाली , सांस्कृतिक धरोहर, अष्टम सूची में मैथिली भाषा को शामिल होने के पश्चात भी पिछले कई वर्षों से मैथिली अकादमी को निष्क्रिय बना दिया जाना मैथिली भाषा प्रेमी के साथ छल है। मैथिल समाज रहिका के सचिव शीतलांबर झा ने कहा कि वर्ष 1976 में स्वतंत्र स्वायत संस्था के रूप में मैथिली अकादमी की स्थापना सर्जनात्मक प्रकाशन, पत्रिका प्रकाशन , व्याख्यानमाला का आयोजन साहित्यिक इतिहास लेखन,भाषा संरक्षण, अनुसंधान एवं अन्वेषण, पांडुलिपि एवं धरोहर साहित्यकार और लेखक के प्रोत्साहन सहित अनेक क्षेत्र में काम करती रही है। लेकिन सरकार उपेक्षा पर उपेक्षा करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तक बिहार सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम के रूप में शामिल हैं। अकादमी अभी तक 213 पुस्तक का प्रकाशन कर चुकी है जिसमें 9 पुस्तक को साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। कृपानंद झा आजाद ने कहा कि मैथिली अकादमी को पूर्ण स्वरूप में सरकार लाये अन्यथा घोर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य मांगों में मैथिली अकादमी में रिक्त पड़े पद अविलंब भरने,रुके हुए पुस्तक का प्रकाशन अविलंब शुरू करने,अकादमी को भरपूर सहयोग और बजट मुहैया कराने सहित प्राथमिक शिक्षा में मैथिली भाषा में पढ़ाई सुनिश्चित करने के साथ साथ मैथिली भाषा के शिक्षक बहाली को सुनिश्चित की जाय। बीपीएससी में पूर्व की भांति मैथिली भाषा सुनिश्चित की जाय। 7 करोड़ मैथिली भाषा भाषी की भावना को देखते हुते अविलंब मैथिली अकादमी को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाना शामिल हैं। धरना को राजू कुमार झा,विजय श्री पुन्नू, अवधेश कुमार झा, राघवेन्द्र रमन,हरिनाथ यादव,मधु राय, भवनाथ पाठक सहित अन्य ने संबोधित किया।
शंकरदत्त मिश्र, मो साबिर , डॉ इंद्रमोहन झा, उमर अंसारी, मो नसीम , प्रियरंजन पांडेय, राघवेंद्र रमण, अनिल सिंह, राजू पासवान , श्याम पासवान, कौशल किशोर झा, सुरेश चंद्र झा, आलोक कुमार झा, आशीष कुमार मिश्र, उदय कांत झा ललन, रुदल यादव, राजेंद्र यादव , दीपू मिश्र, दिलीप झा, प्रणव झा, कृष्ण कुमार साहू , भावेश कुमार झा, रंजन झा, ललित साहनी आदि सैकड़ों मिथिला मैथिली प्रेमी लोग उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें