Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कैंप में भाग लेने विदा हुए बिहार & झारखण्ड एनसीसी निदेशालय के कैडेटों की टीम

 एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कैंप में बिहार & झारखण्ड के चार एनसीसी कैडेट चयनित 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

मधुबनी : 04:04:2026



एनसीसी महानिदेशालय, नई दिल्ली के निर्देश पर हर वर्ष कई प्रकार के साहसिक अभियानों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कैंप लगाए जाते हैं। इस क्रम में आगामी 05 अप्रैल से 02 मई तक सिक्किम के नामची में एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप में पूरे देश से चुने हुए एनसीसी कैडेटों को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया जाएगा और यह कैंप 05 अप्रैल से 02 मई तक चलेगा। बिहार & झारखण्ड एनसीसी निदेशालय से इस महत्वपूर्ण कैंप में भाग लेने चार कैडेटों का चयन किया गया है और इनके नाम हैं :- 44 झारखण्ड बटालियन, डालटनगंज से कैडेट गोलू तिवारी, 12 बिहार बटालियन समस्तीपुर से कैडेट लक्ष्मण कुमार यादव, 42 बिहार बटालियन सासाराम से कैडेट आकाश पाण्डेय एवं ईशा कुमारी। इन सभी कैडेटों को कैंप तक ले जाने का जिम्मा 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी के फर्स्ट अफसर मो. शमशीर एवं हवलदार वीर बहादुर गुरुंग को दिया गया है ।


एएनओ फर्स्ट अफसर मो. शमशीर ने कैंप के लिए रवाना होते समय बतलाया कि इस प्रकार के साहसिक अभियानों में भाग लेकर हमारे कैडेटों का आत्मविश्वास काफ़ी बढ़ जाता है और अपने देश के कुछ कर गुजरने की तमन्ना दिल में पैदा होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड