*सारण की शान अनीषा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देंगी कत्थक की प्रस्तुति*
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
02:04:2026
सारण जिले की प्रतिभाशाली बेटी कुमारी अनीषा एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने जा रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का परचम लहराने के बाद अब अनीशा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहेंगी। दिव्य युवा मंच के तत्वाधान मे हरियाणा के ऐलनाबाद में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन -5 में अनीषा को कत्थक नृत्य की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ साथ 10 देशों के प्रतिभागी भी शामिल हो रहे हैं। इस आयोजन में सभी प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा करेंगे और अपनी सांस्कृतिक विरासत से एक दूसरे को रूबरू कराएंगे। कुमारी अनीषा इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अनीषा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष दो बार नृत्य की प्रस्तुति, महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद जी के समक्ष भिखारी ठाकुर जयंती 2025 कुतुबपुर में प्रस्तुति हुई जिसकी काफी सराहना हुई। अभी हाल ही में महेंद्र मिश्र जयंती जलालपुर में मनोज तिवारी जी के साथ मंच साझा करने का मौका मिला । अनीषा ने इस उपलब्धि पर भगवान को माता पिता गुरुजन के प्रति आभार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें