बिहार को मिले 19 नए पुलिस उपाधीक्षक
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
26:05:2026
राजगीर : बिहार पुलिस एकेडमी, राजगीर में 69वीं बैच के डीएसपी प्रशिक्षुओं का दीक्षान्त समारोह मंगलवार की सुबह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार थे । इस बैच में कुल 19 डीएसपी स्तर के पदाधिकारी हैँ जिनमें 14 पुरुष अफसर एवं 05 महिला अफसर शामिल हैँ। 17 डीएसपी बिहार पुलिस, 01 समादेष्टा होमगार्ड एवं 01 डीएसपी वितन्तु (वायरलेस) हैँ। इस बैच के टॉपर नवनीत आनन्द हैँ, जिन्हें CM Pistol पुरस्कार से नवाज़ा गया है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें