Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 28 मई 2026

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

27:05:2026



बेनीपट्टी : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलहा में 28  मई को होने वाली विश्व महावारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम के तहत किशोरी मंच की नोडल शिक्षिका चंदा कुमारी के नेतृत्व में पेंटिंग,वाद विवाद प्रतियोगिता,रेड डॉट चैलैंज इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । रेड डॉट चैलेंज एक जागरूकता अभियान है जिसका उद्देश्य पीरियड्स से जुड़े संकोच और भ्रांतियां को दूर करना तथा महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है। यह अभियान विशेष रूप से महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सप्ताह तथा विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर चलाया जाता है ।इस अभियान में लोग अपने हाथ पर लाल बिंदु बनाकर यह संदेश देते की महावारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया और इस पर खुलकर बातचीत होनी चाहिए। यह अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने लड़कियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा स्वच्छता के महत्व को समझने का कार्य करता है। इसके माध्यम से सैनेटरी पैड का सही उपयोग, साफ सफाई ,स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां के बारे में भी जानकारी दी जाती है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  डॉ मीनाक्षी कुमारी ने कई बार बच्चों के समक्ष महावारी से संबंधित बातों  पर खुलकर चर्चा की है ,कई सारे विडियो समय -समय पर उनको दिखलाएं गए हैं ताकि लड़कियां पीरियड्स के उन दिनों में सहजता के साथ अपना जीवन जीएं और खुलकर बातचीत करने के लिए बच्चों को सलाह दी है। डॉ मीनाक्षी कुमारी के द्वारा बच्चों को सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया और सेनेटरी पैड के रखरखाव पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को महावारी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं इससे जुड़े मिथकों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था ।बच्चों ने महावारी से संबंधित कई सारी पेंटिंग्स बनाई और पेंटिंग के माध्यम से वह क्या कहना चाहती है अपनी बातों को अपनी दोस्तों के सामने प्रस्तुत किया।


किशोरी मंच एवं विद्यालय परिवार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जागरूकता सत्र, संवाद, चर्चा एवं गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को बताया गया कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़े विषयों पर खुलकर बात करना आवश्यक है।

इस अवसर पर छात्राओं को स्वच्छता, सही स्वास्थ्य आदतों, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की यह पहल किशोरियों को स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

“जागरूक किशोरी ही स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला है।”सारी बच्चियों ने अपने हाथों में रेड डॉट बनाकर पीरियड्स को स्वीकार किया और समाज में फैली मिथकों को दूर करने की शपथ ली। कार्यक्रम में सभी बच्चों और शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड