मधुबनी जिला में बढ़ते अपराध, महंगाई, गैस,पेट्रोल, डीजल की किल्लत और बेरोजगारी के मुद्दे पर राजद की बैठक आयोजित
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
25:05:2026
राष्ट्रीय जनता दल, मधुबनी की एक महत्वपूर्ण बैठक राजद जिला कार्यालय के सभागार में राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला में बढ़ते हत्या, लूट, अपराध, महगाई एवं बेरोजगारी, गैस, डीजल और पेट्रोल के किल्लत के मुद्दे पर व्यापक जन आंदोलन की तैयारी पर चर्चा हुई, जिसके तहत 10 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि
बिहार की समस्त जनता बिहार में लगातार बढ़ते अपराध, बच्चियों एवं महिलाओं के साथ विशेष रूप से होते जघन्य अपराधों, अफसरशाही, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, घटती आय और शिक्षा एवं स्वास्थ्य की राज्य में बदहाल व्यवस्था से परेशान है पर BJP JDU को इसकी कोई परवाह नहीं। पूरी NDA का पूरा ध्यान केवल सत्ता और कुर्सी पर है! उनकी नज़र में बिहार की जनता केवल उनको वोट देकर सत्ता के रास्ते अवैध कमाई करवाने के लिए है!
जब से बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है, तब से महिलाओं के खिलाफ हत्या और बलात्कार जैसी जघन्य अपराधों की बाढ़ आ गई है और सरकार इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सूबे के शीर्ष नेतृत्व के संरक्षण में जिस प्रकार से महिलाओं के साथ दरिंदगी और अपराध की घटनाएं हो रही हैं, वह सबके सामने स्पष्ट है।
बिहार में वर्तमान समय में 'जात देखकर एनकाउंटर' कराया जा रहा है। वक्ताओं ने सरकार को चुनौती देते हुए पूछा कि जिन अपराधियों ने महिलाओं के साथ ऐसी घिनौनी और दर्दनाक घटनाओं को अंजाम दिया है, उन लोगों का एनकाउंटर आखिर कब होगा? तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार को जात ही देखनी है, तो पहले पीड़ित महिलाओं की जात देखें और फिर उन दरिंदों की भी जात देखें जिन्होंने इस तरह के कुकृत्य किए हैं।
बैठक में झंझारपुर जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय, राम बहादुर यादव, वरिष्ठ राजद नेता राजकुमार यादव,मो. अहमदुल्लाह रामकुमार ,राजेन्द्र यादव, उमेश राम, पवन यादव, चरितर सदाय , सुरेन्द्र चौधरी , हेमन्त सिंह ,शिवशंकर यादव , चंद्रशेखर झा, वीरेंद्र यादव, सुमन ओमप्रकाश यादव, उमर अंसारी, पप्पू यादव, विनोद मंडल, राम बहादुर यादव, विजय चंद्र घोष, प्रो.घनश्याम यादव, रोहित यादव, पंकज यादव, श्याम यादव, गुलजार अहमद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें