एल.एस. कॉलेज में रैंक सेरेमनी आयोजित
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मुजफ्फरपुर : 02:05:2026
मुजफ्फरपुर : शहर के प्रतिष्ठित लंगट सिंह महाविद्यालय की एनसीसी इकाई में रैंक सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आशुतोष राज को सीनियर अंडर ऑफिसर तथा नमृता सुधीर को अंडर ऑफिसर का रैंक प्रदान किया गया। श्री राज 2026 के गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर मार्च कर चुके हैं, वहीं सुश्री नमृता सुधीर थल सेना कैंप में 32 बिहार बटालियन एनसीसी का नेतृत्व कर चुकी हैं। साथ ही अभी हाल ही में दोनों ने एनसीसी द्वारा आयोजित बी सर्टिफिकेट परीक्षा में अल्फा ग्रेडिंग प्राप्त किया है। रैंक प्रदान करते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने बताया कि आशुतोष और नमृता की उपलब्धि न केवल हमारे कॉलेज के लिए गौरव की बात है बल्कि कॉलेज के अन्य कैडेट के लिए प्रेरणादायक भी है। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन दोनों कैडेटों ने अपनी प्रतिभा और अथक परिश्रम की बदौलत यह सफलता हासिल की है। इस अवसर पर डॉ नवीन कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ धीरेन्द्र सिंह, डॉ शशिकांत पाण्डेय , एनसीसी के कैडेट एवं अन्य मौजूद थे




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें