ओपनिंग एड्रेस के साथ एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
15:05:2026
मधुबनी : जवाहर नवोदय विद्यालय, रांटी के परिसर में 34 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का प्रारम्भ कैंप कमांडेंट कर्नल नितिन झा द्वारा ओपनिंग एड्रेस के साथ हो गया। इस कैंप में पूरे ज़िले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 500 कैडेट भाग ले रहे हैँ। कैडेटों को सम्बोधित करते हुए कैंप कमांडेंट ने दस दिनों के दौरान दिए जानेवाले विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण, अनुशासनबद्ध जीवन आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट ले. कर्नल प्रकाश कुमार सिंह, सूबेदार मेजर बिसटू थापा, सू. एन.सी.मेहता, रामलाल, बीएचएम साजन तमांग के साथ ही सभी पी आई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ उपस्थित थे ।
इस कैंप में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, पंडौल, भोला उच्च विद्यालय, ड्योढ (घोघरडीहा) सहित कई स्कूल /कॉलेजों के कैडेट पहली बार भाग ले रहे हैँ। कैंप को सुचारु रूप से चलाने के लिए सीनियर कैडेट मो. मुश्ताक़ को कैंप सीनियर बनाया गया है। महिला कैडेटों को कमांड करने के लिए सीनियर कैडेट ममता एवं श्वेता कुमारी को उत्तरदायित्व दिया गया है। साथ ही कैडेट जयप्रकाश शर्मा, दीपक कुमार ठाकुर आदि कैडेटों को कमांड एवं कंट्रोल करने में पूरा सहयोग कर रहे। कैंप के सफल संचालन के लिए सिविल स्टाफ राजेश कुमार, विनय कुमार, लश्कर अशोक कुमार, नितिन कुमार आदि हर वक़्त तत्पर दिख रहे हैँ । एक कैडेट के रूप में पहली बार कैंप में भाग ले रहे अभियंत्रण महाविद्यालय के कैडेट दीपक कुमार सिंह, महिमा भारती, प्रिया रानी, पल्लवी, रुचि, अन्वेशा जैसे कैडेट काफ़ी जिज्ञासु दिखे और इन सभी का कहना था कि हमलोग विज्ञान के विभिन्न विषयों को तो पढ़ ही रहे हैँ, अब इस कैंप में आकर सैन्य विज्ञान से भी गंभीरता से परिचित होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें