बैंक कर्मचारियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
सिटी रिपोर्टर : मधुबनी
10:05:2026
स्थानीय कर्मचारी महासंघ कार्यालय में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के तत्वावधान में एक निःशुल्क मेडिकल एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एक निजी अस्पताल के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बैंक कर्मचारियों और आम लोगों की आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच की गई। शिविर में लगभग 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश प्रसाद ने की। शिविर को संबोधित करते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की जिला कमेटी के संयोजक रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि आंखों की बीमारी आज तेजी से बढ़ रही है, इसलिए नियमित जांच बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यूनियन द्वारा किया गया यह प्रयास कर्मचारियों के स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सराहनीय कदम है।
शिविर में आधुनिक उपकरणों की सहायता से लोगों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम में स्टेट बैंक के कई कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें किशोर कुमार, संजय, रंजीत कुमार, अभय कुमार, नरेंद्र श्रीवास्तव, उमेश वर्मा, भारत आदित्य, सुनील श्रीवास्तव और भरत श्रीवास्तव शामिल थे।
वहीं वेलकम कैंप की ओर से मोहम्मद इम्तियाज, जीशान अली, ठाकुर भूषण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने पर जोर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें