Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 10 मई 2026

ऑपरेशन सिन्दूर के एक साल पूरे होने पर एनसीसी द्वारा कार्यक्रम आयोजित

 ऑपरेशन सिन्दूर के एक साल पूरे होने पर एनसीसी द्वारा कार्यक्रम आयोजित 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 


मधुबनी : "ऑपरेशन सिन्दूर" के एक वर्ष पूरा होने पर 34 बिहार बटालियन एनसीसी के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भारतीय सेना द्वारा दुश्मन पर सटीक हमला कर आतंकवादी अड्डों को ध्वस्त करने एवं सेना के विभिन्न इकाईयों के बीच उल्लेखनीय समन्वय की जानकारी उपस्थित अधिकारियों ने कैडेटों के साथ साझा की। वीडियो के माध्यम से ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित शौर्य को दिखलाया गया।  इस कार्यक्रम में प्रशासी पदाधिकारी ले. कर्नल प्रकाश कुमार सिंह, सूबेदार मेजर बिस्टु थापा, सूबेदार नानक चंद, बीएचएम साजन तमांग, हवलदार पूर्ण आले, समीर थापा तथा 52 कैडेट उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड