एनसीसी कैंप की तैयारी पूरी : सोमवार को आएँगे कैडेट
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 31:05:2026
मधुबनी : 34 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर - 06 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय, रांटी के परिसर में सोमवार से आयोजित हो रहा है। इसमें मधुबनी ज़िला के अतिरिक्त दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी एवं छपरा स्थित विभिन्न बटालियनों के कैडेट भाग लेंगे। इस कैंप के दौरान थलसेना कैंप के लिए विभिन्न ज़िलों के कैडेटों का चयन किया जाएगा। साथ ही, मधुबनी ज़िले के जो कैडेट अबतक कैंप नहीं कर सके हैँ, उन्हें भी मौका दिया गया है ताकि एनसीसी की गतिविधियों से वे सब भलीभांति परिचित हो जाएँ। रविवार को कैंप कमांडेंट कर्नल नितिन झा ने कैंप जाकर सारी व्यवस्था का मुआयना किया और उपस्थित सूबेदार मेजर एन. सी. मेहता के साथ ही सूबेदार राजकुमार, रामलाल एवं नवीन कुमार तथा सभी एनसीओ को आवश्यक दिशानिर्देश दिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें