Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 1 जून 2026

राजद महिला प्रकोष्ठ नेत्री कविता कुमारी के निधन पर राजद में शोक की लहर

 राजद महिला प्रकोष्ठ नेत्री कविता कुमारी के निधन पर राजद परिवार शोकाकुल 




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

01:06:2026


राष्ट्रीय जनता दल की कर्मठ कार्यकर्ता  महिला प्रकोष्ठ की खजौली प्रखंड के प्रधान महासचिव कविता कुमारी के आकस्मिक निधन से समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार शोकाकुल है।

उनके आवास पर पहुंचकर राजद महिला जिला अध्यक्ष रेणु यादव ने पार्टी का झंडा देकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि

कविता कुमारी राजद महिला प्रकोष्ठ मधुबनी की एक मजबूत स्तंभ थी जब-जब महिला प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण कार्यक्रम किया गया तब वे सभी कार्यक्रमों में पहली पंक्ति में खड़े होने वाली नेत्री थी कविता कुमारी को महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी के तरफ से श्रद्धांजलि व्यक्त करती हूं साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करती हूं इनको अपने चरणों में स्थान दें। 


 जिला राजद प्रवक्ता इंद्रजीत राय ने बताया कि कविता कुमारी समाजवादी विचारधारा के समर्पित कार्यकर्ता थी, जिनके निधन से पार्टी को प्रखंड से लेकर जिला की राजनीति में बड़ी क्षति पहुंची है। 

उन्होंने कहा कि कविता कुमारी ने हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओं के हित में ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम किया।

श्रद्धांजलि देने वालों में राजद जिला अध्यक्ष रामाशीष यादव, पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ, बृजकिशोर यादव, रामकुमार यादव, राजकुमार यादव, प्रशांत मंडल, निशांत मंडल, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, महिला जिला अध्यक्ष रेणु यादव, रामकुमार यादव, उमेश राम, वीरेंद्र यादव, रामसागर पासवान, ओमप्रकाश यादव,  सहित अन्य।

इसके अलावा युवा राजद के जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव और प्रधान महासचिव उमेश राम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड