Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली : तीन सुपारी किलर गिरफ्तार

 पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली : तीन सुपारी किलर गिरफ्तार 





मधुबनी : 14 : 07 : 2026


*सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी आपराधिक साजिश को किया गया निष्फल।*

*अवैध 01 देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस एवं अन्य सामान के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।*



*> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-*


*01. रोहित कुमार, पे०- भगवान झा, सा०- सिसवार बाजार, थाना- फुलपरास, जिला-मधुबनी।*

अपराधिक इतिहास :-

01. फुलपरास थाना कांड संख्या-270/23, धारा-341/323/324/307/379/504/506 भा०द०वि० ।

02. फुलपरास थाना कांड संख्या-166/24, धारा-341/324/307/379/34 भा०द०वि० ।

03. फुलपरास थाना कांड संख्या-296/25, धारा-126 (2)/115(2)/118(1)/119(1)/303 (2) बी०एन०एस० ।


*02. चंदन कुमार कामत, पे०-रासलाल कामत, सा०-जलसैन डुमरा, थाना-रूद्रपुर, जिला-मधुबनी।*

आपराधिक इतिहास :-

01. अंधराठाढ़ी थाना कांड संख्या-46/23, धारा-379 भा०द०वि० ।


*03. आदर्श कुमार, पे०-विरेन्द्र कुमार, सा०-देवनाथपट्टी, वार्ड नं0-04, थाना-घोघरडीहा, जिला-मधुबनी।*


*> बरामदगी :-*


01. देशी कट्टा :-01

02. जिंदा कारतूस -11

03. लोहे का चाकू :-01

04. मोटरसाईकिल -01

05. एन्ड्रायड मोबाईल :- 02

06. की-पैड मोबाईल :- 01

07. चाभी का गुच्छा :-01


*> घटनाक्रम :-* 

वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से जिलान्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों मे लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-13.07.2026 को झंझारपुर थाना द्वारा थाना चौक से सुखेत जानेवाली सड़क पर ग्राम बेलारही कट के समीप सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल पर तीन सवार व्यक्ति वाहन चेकिंग को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा लिया गया।


विधिवत तलाशी के क्रम में इनके पास से 02 देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, 01 लोहे का चाकू तथा मोटरसाईकिल बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि चंदन कुमार द्वारा हमलोगों को एक व्यक्ति की हत्या करने का सुपारी दिया गया था, जिसमें कुछ रूपया एडवांस एवं काम होने के उपरांत शेष डेढ़ लाख रू० देने वाला था। हत्या करने वाले व्यक्ति का फोटो हमारे मोबाईल पर भेजते तथा उनकी हत्या कर भाग जाते। परंतु इससे पूर्व ही हमलोगों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। तदुपरांत पुलिस द्वारा बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार सभी युवक को थाना लाया गया। गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी है। इस संदर्भ में झंझारपुर थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड