Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, जयनगर में एनसीसी भर्ती कार्यक्रम सम्पन्न

 पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय जयनगर में एनसीसी भर्ती कार्यक्रम सम्पन्न 







रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

मधुबनी : 10:07:2026


जयनगर : पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय अन्तर्गत 368/34 एनसीसी ट्रूप में नए सत्र के लिए कैडेटों का भर्ती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें 25 छात्रों का चयन एनसीसी के जेसीओ सूबेदार राजकुमार एवं हवलदार निशान सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ । इससे पहले 28 कैडेटों का चयन किया गया था। तीन कैडेटों को रिज़र्व रखा गया है। इस प्रकार कुल 50 कैडेटों का चयन नियमित आधार और तीन कैडेटों का चयन रिज़र्व आधार पर किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार भी उपस्थित थे।  एएनओ केशव चन्द्र झा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के बाद कैडेटों को एक रेजिमेंटल नंबर दिया जाएगा और अगस्त महीने से परेड का आयोजन शुरू होगा। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में एनसीसी सेकंड इयर के कैडेट आदर्श कुमार, रवि कुमार, धनराज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड