Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 5 जुलाई 2026

विनोदानन्द कॉलोनी में श्रद्धा से मनाई गई पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की जयंती


 विनोदानन्द कॉलोनी में श्रद्धा से मनाई गई रामविलास पासवान की जयंती 


मधुबनी : 05:07:2026



 दिनांक 05 जुलाई 2026 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)मधुबनी  के जिला उपाध्यक्ष आशीष रंजन उर्फ राजा झा की अध्यक्षता में लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण रामविलास पासवान जी की जयंती        

विनोदानंद झा कॉलोनी वार्ड नंबर 15 मधुबनी में धूम धाम से मनाया गया, उन्होंने देश एवं बिहार के लिए कई ऐतिहासिक काम किये जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता जिला उपाध्यक्ष आशीष रंजन ने कहा कि पद्म भूषण  आदरणीय रामविलास पासवान ने पांच दशक से ज्यादा अपना जीवन समाज के गरीब शोषित एवं वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया, उन्होंने छह (6) प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री के तौर पर अहम  विभागों में जिम्मेदारी संभालते हुए जनहित में कई अहम फैसले लिए पद्म भूषण आदरणीय रामविलास पासवान जी लोकसभा सदस्य के तौर पर नौ (9) बार , दो (2) बार गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम सबसे अधिक मतों से जीतने वाले संसद के तौर पर दर्ज किया गया , अपने अंतिम दिनों में राजसभा सांसद के तौर पर उन्होंने एक अमिट छाप छोड़ दी, देश निर्माण और भारतीय राजनीतिक में उनके योगदान को देखते हुए हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि पद्म भूषण आदरणीय रामविलास पासवान जी को देश के सर्वोच्च सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित किया जाए।

जयंती समारोह में  जिला अध्यक्ष  अनुपम राजा ,  जिला युवा अध्यक्ष कुणाल राज, सुजीत  ,मोहम्मद अली, अमरिंदर राम इत्यादि लोग उपस्थित हुए ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड