12 बच्चों के बीच 1 लाख 20 हजार रुपये का चेक वितरण
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
04:07:2026
पंडौल : अयाची नगर युवा फाउंडेशन, सरिसब-पाही द्वारा स्कॉलरशिप एंड प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीश्वर एकेडमी, सरिसब-पाही प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथि सुबोध झा, अनिल झा, मधुकर झा, डॉ नीरजा मिश्र, तेजकर झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
स्वागत भाषण मदन झा ने दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल द्वारा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में इस वर्ष के 10वीं विद्यालय टॉपर लक्ष्मी कुमारी को उषाकर झा मेमोरियल स्कॉलरशिप, प्रथम बॉयज टॉपर जस्सी मंडल को डॉ. हेतुकर झा मेमोरियल स्कॉलरशिप, द्वितीय बॉयज टॉपर हर्षिकेश कुमार को डॉ. योगाकर झा मेमोरियल स्कॉलरशिप, तृतीय बॉयज टॉपर अनंत कुमार झा को लेखनाथ मिश्र मेमोरियल स्कॉलरशिप, प्रथम गर्ल्स टॉपर लक्ष्मी कुमारी को डॉ. चेतकर झा मेमोरियल स्कॉलरशिप, द्वितीय गर्ल्स टॉपर निधि कुमारी को डॉ. प्रभाकर झा मेमोरियल स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
12वीं विज्ञान संकाय टॉपर दीपक कुमार को गौरीनाथ झा मेमोरियल स्कॉलरशिप, द्वितीय टॉपर सजल कुमार को प्रोफेसर श्री नागेश झा मेमोरियल स्कॉलरशिप, 12वीं कला संकाय टॉपर विवेक राय को विनोद झा रिटायर्ड IAS मेमोरियल स्कॉलरशिप, 12वीं वाणिज्य संकाय टॉपर बमबम गुप्ता को डॉ. योगानंद झा मेमोरियल स्कॉलरशिप, 12वीं वाणिज्य संकाय द्वितीय टॉपर राजू यादव को शंकर झा मेमोरियल स्कॉलरशिप तथा 12वीं कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की ऑल ओवर बालिका टॉपर मनीषा कुमारी को प्रोफेसर अच्युतकर झा मेमोरियल स्कॉलरशिप के तहत सभी बच्चों को 10-10 हजार रुपये का चेक एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। 80℅ से या उससे अधिक लाने वाले को मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित किया गया ।
रानी राज ( ऑडिट ऑफिसर बिहार सरकार) ने संबोधित करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर कम से कम मोबाईल उपयोग करने की सलाह दी। मदन झा ने कहा कि आगे और स्कॉलरशिप बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा, जिससे बच्चे लाभान्वित हो सकें। संस्था के धीरज लाभ,प्रवीण झा सतीश मंडल, रमेश ठाकुर, नंदू ठाकुर उपस्थित थे। अमल झा, पवन झा, आशीष झा ने बच्चों को संबोधित किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें